{"_id":"67d68b1e1c097ad2ef01e445","slug":"woman-from-karnal-was-murdered-and-her-body-was-thrown-into-a-canal-in-panipat-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: करनाल की महिला की हत्या कर शव पानीपत में नहर में फेंका, पति भी लापता, घर में बिखरा खून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Crime: करनाल की महिला की हत्या कर शव पानीपत में नहर में फेंका, पति भी लापता, घर में बिखरा खून
Sun, 16 Mar 2025 01:56 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:56 PM IST
सार
होली के दिन करनाल की महिला की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। दो दिन बाद महिला की पहचान हुई है। महिला का पति भी लापता है। वहीं की हत्या चुन्नी से गला घोंटकर और सिर पर वार कर की गई है।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में नहर में मिले महिला के शव की शिनाख्त कर ली गई है। महिला की पहचान करनाल के कमलापुर रोड़ायन गांव की बाला के रूप में हुई है। महिला की चुन्नी से गला घोंटकर और उसपर हमला कर हत्या की गई है। महिला का पति भी लापता हैं। करनाल की इंद्री थाना पुलिस ने पानीपत पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
होली के दिन शुक्रवार को दिल्ली पैरलल नहर में एक महिला का शव बरामद किया था। थाना माडल टाउन पुलिस ने शव को शवग्रह में रखवा दिया था। शनिवार को भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पानीपत पुलिस ने करनाल में संपर्क किया। इस बीच इंद्री थाना पुलिस को सूचना मिली कि कमालपुर रोडायन गांव में एक मकान में खून बिखरा हुआ है और मकान का ताला भी लगा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस सूचना के आधार पर घर पहुंची। पुलिस को वहां पूरे मकान में खून बिखरा मिला। इसके बाद पुलिस ने का पानीपत पुलिस से संपर्क किया। यहां आकर शव की शिनाख्त बाला देवी के रूप में की। डीएसपी इंद्री सतीश गौतम ने बताया कि महिला का पति महेंद्र भी लापता है। पुलिस को उनके बेटे पर शक है और उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन