फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two person arrested

सक्रिय चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sun, 24 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sun, 24 Jan 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
थाना चांदनी बाग पुलिस ने शहर में सक्रिय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए चोरों ने शहर में कई चोरी की वारदातों में कबूलनामा किया है।
विज्ञापन


पुलिस जल्द गिरोह के दूसरे सदस्यों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। फिलहाल थाना चांदनी बाग पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी रामकुमार ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस की गिरफ्त में चोर गिरोह के दो सदस्य आए है। सन्नी निवासी भारत नगर और बबैल रोड ने बलजीत नगर में हरभगवान की फैक्टरी से 25 हजार रुपये नकदी और एक मोबाइल चोरी कर लिया था।
विज्ञापन


वहीं सन्नी ने अपने साथियों मोसिन और कन्हैया के साथ मिलकर तीन दिसंबर 2015 को सनौली रोड सेनेटरी की दुकान में चोरी कर ली।

चोरों ने दुकान से 110 टोंटी, 80 फेस और 1500 रुपये नकद चोरी किए थे, जबकि दो दिन बाद सब्जी मंडी में प्रवीन वैद्य के मकान में चोरी की कोशिश नाकाम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालिक जाग गया था, चोर वहां से फरार हो गए थे। मोसिन को पुलिस ने नवंबर में ही थाना शहर के अंतर्गत चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

 थाना चांदनी बाग पुलिस ने सेक्टर 24 से चोरी हुए चार सुअर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में अमित निवासी सौंदापुर ने अपने साथी रत्तन निवासी सेक्टर 11-12 और शील्ला निवासी उग्राखेड़ी के साथ वारदात को अंजाम दिया था।


पुलिस ने सेक्टर 11-12 झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले रमेश कुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस रत्तन और शील्ला की तलाश कर रही है। पुलिस ने चोरी के दोनों आरोपियों को सब्जी मंडी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed