फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   two, beat,one death,11 murder

दिसंबर में दो पक्षों में हुआ था झगड़ा, अब एक पक्ष की बुजुर्ग महिला की मौत, 11 पर हत्या का केस दर्ज

Thu, 01 Jun 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Thu, 01 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
 जिले के गांव उरलाना खुर्द में दिसंबर में हुए झगड़े में घायल एक बुजुर्ग महिला की बुधवार साढ़े छह बाद मौत हो गई। थाना मतलौडा पुलिस ने इसमें दूसरे पक्ष के करीब 11 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाकर आरोपी पक्ष पर कार्रवाई करवाई थी। पुलिस अधिकारियों को इस मामले में तत्कालीन चौकी प्रभारी को भी सस्पेंड करना पड़ा था। सिविल अस्पताल से डॉक्टरों ने महिला के शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

उरलाना खुर्द निवासी रेशमा (75) की बुधवार सुबह घर पर मौत हो गई। उरलाना कलां चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और महिला के शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजन भी सिविल अस्पताल में पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने आठ दिसंबर को उनके घर में घुसकर हमला कर दिया था। इसमेें रेशमा समेत कई लोगों को चोट आई थी। रेशमा की इन्हीं चोटों के असर से मौत हो गई। उरलाना कलां चौकी पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधा पर दूसरे पक्ष के पाला, वेदप्रकाश, सुलतान, मेहर सिंह, सत्यवान, वीरेंद्र, नरेंद्र, पवन, संदीप मलिक और एक अन्य के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा भी जोड़ दी है। डॉक्टरों ने पुलिस द्वारा मांगी गई रिपोर्ट के अनुसार पोस्टमार्टम करने में असमर्थता जताई और शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर हुआ था विवाद
उरलाना खुर्द निवासी नरेश ने बताया कि आठ दिसंबर को गांव के ही सुलतान, पाला, वेदप्रकाश, मेहर सिंह, सत्यवान, वीरेंद्र, नरेंद्र, पवन, संदीप मलिक और एक अन्य शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे। उसकी मां रेशमा ने उन्हें रोका था। आरोप है कि इन लोगों ने घर में घुसकर उसकी मां के साथ मारपीट की। वे सब बीचबचाव को आए तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। इसमें वह, उसकी पत्नी, सतनाम, तेलूराम व बच्चों को चोट लगी। उन्होंने पुलिस में शिकायत दी, लेकिन उरलाना कलां चौकी पुलिस ने उन्हीं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के रिपोर्ट मांगने पर साफ हुआ मामला
नरेश ने बताया कि वे न्याय की मांग को लेकर हाईकोर्ट में चले गए। हाईकोर्ट ने उसकी मां की कुल्ली टूटने और अन्य मामले की रिपोर्ट सीएमओ पानीपत से मांगी थी। उसका आरोप है पहले डॉक्टर ने उसकी मां की कुल्ली इस विवाद में कुल्ली न टूटे होने की कही थी, लेकिन हाईकोर्ट द्वारा रिपोर्ट मांगने पर पूरे मामले की सच्चाई आ गई। डॉक्टरों ने उसकी मां की कुल्ली झगड़े में भी टूटी होने की रिपोर्ट दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र, नरेंद्र व ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया था और इनसें एक लट्ठ व एक चाकू बरामद कर लिया था। इस मामले में आठ आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। इस मामले में तत्कालीन चौकी प्रभारी पहले सस्पेंड हो चुके हैं।


उरलाना खुर्द में एक बुजुर्ग महिला की मौत होने की सूचना मिली थी। परिजनों ने उसकी मौत का कारण लड़ाई झगड़े की पुरानी चोट के चलते मौत होना कारण बताया है। डॉक्टरों ने शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। पीजीआई रोहतक में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने फिलहाल इसमें 11 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा जोड़ दी है। पोस्टमार्टम और बिसरा रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
रामेश्वर दत्त, प्रभारी, उरलाना कलां चौकी, पानीपत। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed