फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   trauck, loot, inner state, gang, caught, police, panipat, harayana

अंतरराज्यीय ट्रक लूट के सरगना समेत नौ सदस्य काबू

Wed, 27 Apr 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 27 Apr 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
trauck, loot, inner state, gang, caught, police, panipat, harayana
ट्रक लूट के सरगना - फोटो : amar ujala
 राज्य में ट्रक चालकों के लिए डर का पर्याय बन चुकी पहल गैंग के सरगना समेत नौ सदस्यों को एंटी  स्नेचिंग स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी सदस्यों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। गिरोह कई जिलों में हत्या, लूट समेत विभिन्न प्रकार की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि कई जिलों में ट्रक चालकों के लिए खौफ  बन चुकी पहल गैंग के सरगना संदीप उर्फ पहल और उसके नौ सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एंटी स्नेचिंग स्टाफ टीम प्रभारी छबील सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग उरलाना नहर पर एक सेंट्रो कार संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं। छबील सिंह ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर संदीप उर्फ पहल,  सोनू, संदीप निवासी गांव जागसी, नीरज निवासी बांव बिचपड़ी व प्रमोद निवासी गांव कथूरा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान आरोपियों से एक देसी पिस्तौल, डोगा बंदूक, चार कारतूस, एक रॉड व डंडा बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई वारदातों में कबूला। उन्होंने बताया कि वे ट्रक लूट की फिराक में थे। एंटी स्नेचिंग स्टाफ टीम ने आरोपियों की निशान देही पर सोमवार रात अरविंद निवासी गांव ऐचरा, वीरेंद्र, रौनक निवासी गांव कथूरा व कमल निवासी गांव भारत नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डर का पर्याय थी पहल गैंग
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि संदीप उर्फ पहल ट्रक चालकों के लिए डर का पर्याय बन चुका था। गिरोह ट्रक चालकों से लूटपाट करता था। यह गिरोह कई जिलों में कई बार गेहूं, धान और साबुन से भरे ट्रकों को लूट चुका है। गिरोह के कई सदस्यों पर लूट,  हत्या समेत विभिन्न धाराओं के मामले दर्ज हैं।

लूट के बाद दिल्ली भाग जाते थे
संदीप उर्फ पहल पर राज्य के विभिन्न थानों में 13 मुकदमें दर्ज हैं। पहल ने अपने गांवों के युवकों को साथ में लेकर एक गिरोह खड़ा किया था। पहल पर सोनीपत, जींद, गोहाना, पानीपत, मतलौडा व समालखा में केस दर्ज हैं। पुलिस की गिरफ्त में आए संदीप उर्फ पहल के चेहरे पर कोई शिकन नहीं देखी गई।

जींद,सोनीपत,गोहाना व पानीपत रहा पहल का गढ़
संदीप उर्फ पहल अंतराज्यीय गिरोह का है। पहल ने सोनीपत, पानीपत, जींद व गोहाना समेत कई जगहों पर ट्रक चालकों से लूट को अंजाम दिया। चार जिलों की पुलिस पिछलें लंबे समय से पहल की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही थी। पहल इन क्षेत्रों में लूट की वारदात को अंजाम देकर कुछ दिन दिल्ली रहता था।

सामान खरीदने वाले निशाने पर
पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने बताया कि गिरोह गोहाना से साबून और मतलौडा में गेहूं से भरा ट्रक लूट चुके हैं। आरोपी ट्रक को लूटकर जिन दुकानों पर सामान बेचते थे। पुलिस उन आरोपी दुकानदारों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है। अब तक गोहना और पानीपत के चार व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं। वे सब लूट का माल खरीदते थे।


पहल गैंग इन वारदातों को कबूला
-29 मार्च को संदीप उर्फ पहल और उसके साथियों ने गांव अहर में शराब के ठेके पर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। थाना मतलौडा में केस दर्ज है।
-28 मार्च को मतलौडा के गांव सींक के पास से पहल गिरोह ने ट्रक को रूकवाकर ट्रक से छह लाख रुपये की कीमत का अनाज लूट लिया था। आरोपियों ने ट्रक के चालक और क्लीनर को भी बंधक बना लिया था। मतलौडा थाने में इस मामले में भी केस दर्ज है।
-17 मार्च को आरोपियों ने समालखा से एक कार चोरी की थी। समालखा थाने में चोरी का केस दर्ज है।


-आठ मार्च को आरोपियों ने मतलौडा में ट्रक चालक से लिफ्ट मांगकर 8100 रुपये लूट लिए थे। आरोपियों ने ट्रक चालक से ड्राइविंग लाइसेंस भी छीन लिया था।
-24 फरवरी को थाना चांदनी बाग क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे पहल गिरोह के बदमाश सड़क हादसे के बाद कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान कार से चार अवैध हथियार बरामद किए थे।

-19 अक्तूबर को आरोपियों ने थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत एक ट्रक को रूकवाकर ट्रक चालक से पिस्तौल के बल पर 5300 रुपये लूटे थे।


एंटी स्नेचिंग स्टाफ ने पहल व उसके गिरोह के नौ सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिले में क्राइम से निपटने के लिए रणनीतियां बनाई जा रही हैं। सभी थाना प्रबंधकों को आदेश दिया गया है कि नाका लगाकर सभी संदिग्ध वाहनों की चैकिंग करें।
राहुल शर्मा, अधीक्षक पुलिस पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed