फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Three friends got into a drunken fight in Panipat, one attacked two with a sickle

Panipat: तीन दोस्तों में नशे में हुआ झगड़ा, एक ने दो पर कस्सी से किया हमला, भागते समय ट्रक से टकराने हुई मौत

Fri, 24 Oct 2025 06:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 24 Oct 2025 06:56 PM IST
सार

गढ़ी बेशक गांव के महिपाल ने थाना पुलिस सनौली को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह शहर में ऑटो चलाता है। उनके चार बच्चे हैं। उनको वीरवार शाम करीब 4:30 बजे सूचना मिली कि गांव के ही सौरभ ने उनके बड़े बेटे रवि और भांजे बरसत गांव के पीयूष पर खेत के कोठरे में हमला कर दिया है।

विज्ञापन
Three friends got into a drunken fight in Panipat, one attacked two with a sickle
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गढ़ी बैशक गांव में तीन दोस्तों में नशे की हालत में विवाद होने पर एक दोस्त ने दो दोस्तों पर कस्सी से हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी बाइक लेकर भाग निकला और चंदौली गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सनौली थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों काे सौंप दिया। पुलिस ने इसमें दो मुकदमे दर्ज किए हैं। एक में सड़क हादसे में मौत और दूसरे में हमला करने की धारा में केस है।
विज्ञापन


गढ़ी बेशक गांव के महिपाल ने थाना पुलिस सनौली को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह शहर में ऑटो चलाता है। उनके चार बच्चे हैं। उनको वीरवार शाम करीब 4:30 बजे सूचना मिली कि गांव के ही सौरभ ने उनके बड़े बेटे रवि और भांजे बरसत गांव के पीयूष पर खेत के कोठरे में हमला कर दिया है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा तो उनका बेटा रवि और भांजा पीयूष खून से लथपथ हालत में पानी की हौदी के पास पड़े हैं। पीयूष दिवाली और भैया दूज पर गढ़ी बैशक आया था। सनौली थाना की पुलिस सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम के साथ पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस की प्रथम दृष्टया में सामने आया कि गढ़ी बैशक में वीर‎वार शाम को शौरभ (20) और गांव के रवि और उनकी बरसत गांव निवासी बुआ का लड़का प्रि‎यांशु खेत में शराब पी रहे थे। तीनों दोस्तो में किसी बात पर कहासुनी हो गई। शौरभ ने अपने रवि और प्रियांशु पर कस्सी से हमला कर दिया। वह दोनों को घायलावस्था में छोड़ बाइक लेकर पानीपत की तरफ भाग खड़ा हुआ। वह चंदौली गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें शौरभ की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घायलो को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं शौरभ के शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़ी बेशक गांव में एक युवक ने दो युवकों को कस्सी से हमला कर घायल कर दिया है। आरोपी की भागते समय बाइक ट्रक से टकरा गई। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। -वेदपाल, प्रभारी, थाना पुलिस सनौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed