फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The sweeper was killed by stabbing him five times

Haryana: बेटे को कॉल कर कहा था, लेट आऊंगा, पांच बार चाकू मार स्वीपर को उतारा था मौत के घाट

Fri, 15 Nov 2024 12:00 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Nov 2024 12:00 AM IST
सार

बुधवार देर रात लगभग 12 बजे लाल बत्ती के पास सरकारी कॉलेज के स्वीपर की हत्या की गई। वारदात चाकू से हमला करते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीआईए की तीन टीम जांच में जुटी है।

विज्ञापन
The sweeper was killed by stabbing him five times
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में सफीदों के सरकारी कॉलेज के स्वीपर की बुधवार रात 12 बजे जीटी रोड लालबत्ती चौक पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने स्वीपर के ह्दय और पेट में चाकू से पांच वार किए। वारदात को रंजिशन अंजाम दिया गया है। एक युवक स्वीपर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।

विज्ञापन


स्पीकर ने रात नौ बजे अपने बेटे को कॉल कर कहा था कि वह थोड़ा देरी से आएगा। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो पाया। वीरवार दोपहर को उसकी शिनाख्त हुई। एसपी लोकेंद्र सिंह ने मामले की जांच सीआईए की तीनों टीमों को सौंप दी है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन


सिटी पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि सफीदों की वाल्मीकि बस्ती निवासी सोनी (46) सफीदों के सरकारी कॉलेज में स्वीपर था। वह पानीपत में ईदगाह रोड स्थित राज बैंड में भी काम करता था। वह बुधवार शाम पांच बजे सफीदों से पानीपत आया था। उसको एक शादी में बैंड बजाना था। उसने रात नौ बजे अपने बेटे साकेत को फोन कर कहा कि वह घर आने में लेट हो जाएगा। इसके बाद परिजन उसे कॉल करते रहे लेकिन कॉल नहीं उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उन्होंने सुबह आठ बजे सोनी को कॉल की तो पुलिस कर्मचारी ने कॉल उठाई और उसकी मौत की जानकारी परिजनों को दी थी। फिर उसके शव की शिनाख्त हुई। सोनी की अज्ञात युवक ने बुधवार रात लगभग 12 बजे चाकुओं से गोदकर हत्या की है। सोनी के दिल पर दो व पेट पर चार बार चाकू से हमला किया गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई ।

सुबह 10 बजे तक सोनी का मोबाइल चालू रहा था। जिस कॉलेज में सोनी स्वीपर था उसका बेटा साकेत उसी कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड है। मामले में फिलहाल अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed