फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The secret of the death of the young man revealed by the postmortem report in Samalkha of Panipat

खुलासा: गला घोंटकर और मुंह दबाकर की गई थी प्रमोद की हत्या, परिजन मान रहे थे नशे से मौत

Mon, 07 Feb 2022 12:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, समालखा, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, समालखा, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 07 Feb 2022 12:43 AM IST
सार

परिजनों को प्रमोद की मौत का कारण नशा लग रहा था जबकि पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि प्रमोद की मौत गला घोंटने से हुई है। हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
The secret of the death of the young man revealed by the postmortem report in Samalkha of Panipat
CRIME, क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करनाल के गांव टीकरी निवासी प्रमोद की मौत नशे के कारण नहीं हुई थी बल्कि उसकी हत्या की गई थी। गला घोंटकर और मुंह दबाकर हत्या करने के बाद उनका शव गांव जौरासी के पास फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इसका खुलासा हुआ है। 

विज्ञापन


अब समालखा थाना पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नारायण डबास ने पुलिस को अपनी रिपोर्ट दे दी है। उन्होंने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट में कहा है कि प्रमोद की हत्या की गई है।

विज्ञापन

सोमवार को मिला था शव

करनाल के गांव टीकरी निवासी प्रमोद का शव जौरासी गांव के पास मिला था। शव मिट्टी में सना हुआ था। मुंह पर भी मिट्टी लगी हुई थी। प्रमोद के पिता महावीर ने पुलिस को बताया था कि प्रमोद शराब-सुल्फा जैसे नशे का आदी था। वह पेशे से ड्राइवर था। उन्हें शक है कि प्रमोद की मौत अधिक नशा करने के कारण हुई है। तीन जनवरी को प्रमोद समालखा के गांव अतोलापुर एक रिश्तेदारी में गया था। वीरवार की सुबह वहां से वापस करनाल के लिए चल दिया था लेकिन न वह घर पहुंचा और न ही उसका कोई फोन आया। शुक्रवार को उसका शव मिला। प्रमोद  14 व 17 वर्षीय दो बेटों का पिता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है : एसएचओ

पोस्टमार्टम में ड्राइवर की मौत का कारण दम घुटना मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। - नरेंद्र सिंह, एचएसओ समालखा पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed