फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The gang who cheated by marrying fraud was busted in Panipat of Haryana

लुटेरी दुल्हन की पांचवीं शादी: युवक से ठगे पांच लाख, तीसरे पति ने दिखाए दस्तावेज तो हुआ भंड़ाफोड़

Sun, 13 Mar 2022 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 13 Mar 2022 12:15 AM IST
सार

गिरोह में शामिल तीन महिलाओं समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी से शादी कराकर ठगने, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
The gang who cheated by marrying fraud was busted in Panipat of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले के इसराना कस्बे में शादी कराने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने वाले गिरोह का एक और नया मामला सामने आया है। इसमें गिरोह ने नौल्था के एक युवक की शादी कराकर उससे पांच लाख रुपये ठग लिए। हैरानी की बात यह कि गिरोह में शामिल दुल्हन पांच शादियां कर चुकी है। मामले का भंड़ाफोड़ उस समय हुआ जब महिला का तीसरा पति, चौथे पति के पास सभी कागजात लेकर नौल्था पहुंच गया।

विज्ञापन


तब तक महिला पांचवीं शादी भी कर चुकी थी। इसके बाद महिला के चौथे पति की शिकायत पर पुलिस ने गिरोह में शामिल तीन महिलाओं समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी से शादी कराकर पांच लाख रुपये ठगने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव नौल्था निवासी 28 वर्षीय राजेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी उम्र 38 साल है। उसकी शादी को लेकर जलालपुर प्रथम निवासी नरेश ने सुरेश नांदल व बाला निवासी विकास नगर से उसके पिता की मुलाकात कराई। वे उसके पिता और मौसा को करनाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी प्लानिंग ने काम किया और एक महिला अंजू से उसकी शादी करवा दी। आरोप है कि इस गिरोह में छह लोग शामिल रहे। पीड़ित ने शादी का सारा खर्च करीब डेढ़ लाख रुपये और शादी करवाने के नाम पर बाला और गौरव को साढ़े तीन लाख रुपये दिए। इसके बाद महिला ने एक और नई शादी कर ली। इसका खुलासा महिला के तीसरे पति ने किया। 

इनसे हुई दुल्हन की शादियां
पीड़ित राजेंद्र कुमार ने बताया कि अंजू की पहली शादी सतीश वासी खेड़ी करम शामली के साथ हुई थी। इससे एक बच्चा भी है। दूसरी शादी एक जनवरी को राजस्थान में हुई थी, जो अंजू ने आधार कार्ड में अपने पिता का नाम बदलवाकर की थी। तीसरी शादी सुनील बुटाना से 15 फरवरी की हुई, चौथी शादी 21 फरवरी को राजेंद्र निवासी नौल्था से हुई और पांचवीं शादी गौरव निवासी कुताना के साथ हुई है। 

पीड़ित ने कहा कि ये लोग ग्रुप बना कर लोगों को शादी कराने के नाम पर ठग रहे हैं। अंजू को दुल्हन बनाकर दो-चार दिन के लिए भेज देते हैं। बाद में अगले शिकार की तलाश में लग जाते हैं। अंजू की तीसरी शादी 15 फरवरी को सुनील बुटाना से हुई थी। मामले से पर्दा उस समय हटा जब तीसरा पति सुनील अपने कागजात लेकर चौथे पति राजेंद्र निवासी नौल्था के घर पांच मार्च को पहुंचा।


इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़ित ने बताया कि मामला उजागर होने और रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित राजेंद्र निवासी नौल्था की शिकायत पर अंजू, बाला, गौरव निवासी करनाल, नरेश निवासी जलालपुर प्रथम, सुरेश नांदल व धर्मेंद्र खेड़ा वासी जिला अदालत करनाल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी अब छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed