{"_id":"6278298f1023d47c5252e519","slug":"smuggler-brought-ganja-from-andhra-pradesh-arrested-in-panipat-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: आंध्रप्रदेश से गांजा लेकर आया तस्कर पानीपत में पकड़ा, सीआईए ने गांव निजामपुर मोड़ के पास से किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: आंध्रप्रदेश से गांजा लेकर आया तस्कर पानीपत में पकड़ा, सीआईए ने गांव निजामपुर मोड़ के पास से किया काबू
Mon, 09 May 2022 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 May 2022 02:05 AM IST
सार
आरोपी युवक के पास से 45 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 45 किलोग्राम गांजे की कीमत तीन लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में सीआईए वन ने शनिवार रात को नाइट डोमिनेशन के दौरान एक युवक को निजामपुर मोड़ से मादक पदार्थ के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से 45 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
तस्कर यह गांजा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लेकर आया था। इसको यहां दोगुने दाम में बेचकर मोटे पैसे कमाने की मंशा थी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी को नौ दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस मुख्य तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर करेगी।
विज्ञापन
सीआईए-वन प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया उनकी एक टीम शनिवार रात को सेक्टर-18 में गश्त कर रही थी। गंदा नाला के पास टीम को निजामपुर मोड़ पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगा।
विज्ञापन
पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान गांव कालंदा, मेरठ निवासी फुरकान पुत्र अब्दुल के रूप में हुई। उसके पास एक कट्टा मिला। कट्टे में गांजा था, जिसे तोलने पर वजन 45 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।