फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   sister,bike,brother death,panipat news

बहन के घर से लौट रहे भाई की बाइकों की भिड़त में मौत,तीन घायल

Sat, 10 Sep 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Sat, 10 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
sister,bike,brother death,panipat news
जालंधर में हादसे में दिल्ली के परिवार के तीन लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
 रिफाइनरी रोड पर दो बाइकों की भिड़त में बहन के घर से लौट रहे भाई की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना देकर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना मतलौडा के अंतर्गत शुक्रवार रात रिफाइनरी के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़त हो गई। हादसे में गांव सौंदापुर निवासी चांद (28) की मौत हो गई और उसके पीछे बैठे विनोद और दूसरी बाइक सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि चांद जाटल रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। चांद चार साल की बेटी और दो साल के बेटे का पिता था। चांद शुक्रवार को अपने मामा के लड़के विनोद के साथ अपनी बहन के घर गांव कुताना गया था।
विज्ञापन

देर शाम गांव कुताना से लौटते वक्त रिफाइनरी के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही बाइक के साथ भिड़त हो गई। हादसे में चांद व विनोद समेत चारों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने चांद व विनोद को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने चांद को मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed