फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   servent, stetment,investigation, officer

नौकर के दर्ज नहीं हुए बयान, जांच अधिकारी बदला

Wed, 03 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत। Updated Wed, 03 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
गांव पलहेड़ी स्थित बिल्लू फार्म हाउस पर रॉट विलर कुत्ते के एक नौकर को नोंचकर खाने और दूसरे नौकर के संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने के मामले में थाना प्रभारी ने जांच अधिकारी बदल दिया है। यह कदम परिजनों की मांग पर उठाया गया है। जहर निगलने वाले नौकर को होश आने के दूसरे दिन भी डॉक्टरों ने गंभीर ही बताया है। इस वजह से बुधवार को भी उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। इस मामले में गिरफ्तार फार्म हाउस मालिक को एक दिन के रिमांड के बाद अदालत में पेश किय गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने विशेषज्ञ से नौकर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट दोबारा मांगी है। साथ ही बिसरा रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। नौकर के परिजनों ने थाना सदर में आकर मामले में त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है। रॉट विलर के नौकर को खाने के मामले में एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुत्ता शव के पास खड़ा है।
विज्ञापन

गांव पलहेड़ी स्थित फार्म हाउस पर रॉट विलर डॉग के नोंचने से नौकर मनीराम की मौत हो गई थी। इसके अगले दिन ही दूसरे नौकर ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगल लिया था। मनीराम के परिजनों ने फार्म हाउस मालिक पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों की मांग पर फार्म हाउस मालिक के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को थाने पहुंचे मनीराम के परिजनों ने जांच अधिकारी पर शक जताया और आईओ बदलने की मांग की। थाना सदर प्रभारी ने इसके बाद आईओ सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार से जांच लेकर सब इंस्पेक्टर रमेश सिंह को सौंप दी। गांव कलहेड़ी निवासी परिजन बुधवार दोपहर बाद थाना सदर पहुंचे और मामले में कार्रवाई की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जांच चल रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही फार्म हाउस संचालक हरदीप के परिजन भी थाना सदर पहुंचे। उन्होंने हत्या के आरोपों को निराधार बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि विशेषज्ञ से इस मामले में फिर से राय मांगी है। थाना पुलिस ने एसपी के माध्यम बिसरा रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस के पहरे में दूसरा नौकर
फार्म हाउस पर कार्यरत दूसरे नौकर गांव छिछड़ाना निवासी रामजुआरी द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के बाद निजी अस्पताल में पुलिस सुरक्षा के बीच उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि रामजुआरी को होश आ गया है, लेकिन डॉक्टरों ने उसे अभी फिट घोषित नहीं किया है। रामजुआरी से परिजनों के अलावा किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज होने के बाद ही किसी को मिलने दिया जाएगा। रामजुआरी के बेटे सतीश ने बताया कि फार्म हाउस मालिक हरदीप सिंह भला आदमी है। उनको नहीं लगता कि हरदीप सिंह ने किसी की हत्या की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलहेड़ी फार्म हाउस पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहर निगलने वाले नौकर को होश आ गया है, लेकिन डॉक्टर ने उसे फिट घोषित नहीं किया है। इसलिए उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। पुलिस सुरक्षा में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों की मांग पर जांच अधिकारी बदल दिया है। गिरफ्तार फार्म हाउस के मालिक हरदीप को एक दिन के रिमांड के बाद बुधवार को अदालत में पेश किया था। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नौकर मनीराम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्पष्ट नहीं है। विशेषज्ञ से राय लेने के लिए भेजी गई है।
चंद्र मोहन, प्रभारी (ट्रेनी आईपीएस), थाना सदर, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed