फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Pregnant woman dies in Panipat civil hospital, doctors accused of negligence

Panipat: गर्भ में तीन दिन से मृत बच्चे को लिए 4 घंटे फर्श पर तड़पती रही गर्भवती, नहीं हुई सर्जरी, मौत

Fri, 11 Aug 2023 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 11 Aug 2023 11:19 PM IST
सार

गर्भवती सिविल अस्पताल में चार घंटे फर्श पर तड़पती रही। परिजनों ने चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया है। तीन दिन पहले ही गर्भ में बच्चे की मौत हो चुकी थी। परिजन ऑपरेशन की गुहार लगाते रहे। परिजनों का आरोप है कि अत्यधिक रक्त बहने से जान गई। 

विज्ञापन
Pregnant woman dies in Panipat civil hospital, doctors accused of negligence
पानीपत में सिविल अस्पताल में परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के सिविल अस्पताल के प्रसूति वार्ड में गर्भवती फर्श पर तड़पती रही, लेकिन चार घंटे तक उसकी सुध नहीं ली गई। परिजनों का आरोप है कि बार-बार डॉक्टर और स्टॉफ से सर्जरी की गुहार लगाते रहे। इस दौरान अत्यधिक रक्त बहने से गर्भवती ने दम तोड़ दिया, जबकि गर्भ में पल रहे शिशु की तीन दिन पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


इससे नाराज गर्भवती के परिजनों ने शुक्रवार की रात सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया। साथ ही सिटी थाना पुलिस को कॉल कर बुलाया और मौखिक शिकायत दी है। पुलिस अब पूरे मामले को लेकर डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


राजपूत कॉलोनी निवासी मीनाक्षी ने बताया कि उसकी जेठानी रितिका (32) पत्नी राजेश तीन बच्चों की मां थी और नौ माह के गर्भ से थी। परिजन उसे लेकर शुक्रवार की शाम चार बजे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे के पेट में मृत होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि परिजनों ने रितिका की हालत को देख डॉक्टरों से जल्द सर्जरी कर मृत बच्चे को निकालने का अनुरोध किया, लेकिन डॉक्टर ने उनकी बात पर गौर नहीं किया। रितिका दर्द से कराह रही थी, लेकिन स्टाफ ने उसको बेड तक नहीं दिया। इस कारण वह फर्श पर तड़पती रही।

शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे के करीब रितिका को अत्याधिक रक्त रिसाव शुरू हो गया। घबराए परिजन बार-बार स्टाफ नर्सों के आगे हाथ जोड़ते रहे, लेकिन उनको हर बार प्रसूति वार्ड से निकाल दिया गया। इसके बाद रितिका बेसुध हो गई। फिर उसे अंदर ले जाया गया और कुछ देर बाद बताया गया कि रितिका की मौत हो गई है।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही से गर्भवती और बच्चे की मौत हुई है। इससे गुस्साए परिजनों ने सिविल अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने पुलिस व सिविल सर्जन से मांग की है कि मामले की उचित जांच होनी चाहिए। साथ ही लापरवाही के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सिटी थाना पुलिस प्रभारी जाहिर हुसैन ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है। परिजन रात करीब साढ़े नौ बजे शांत हुए।


जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी : डिप्टी एमएस
महिला की मौत का मामला संज्ञान में है। इस मामले की गंभीरता से जांच होगी। जांच में जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. अमित पोरिया, डिप्टी एमएस सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed