{"_id":"65a6cd884da858f6310216fb","slug":"police-presented-two-thousand-page-charge-sheet-in-the-court-in-the-case-of-gang-rape-in-panipat-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: पानीपत में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कोर्ट में पेश की दो हजार पेज की चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Haryana: पानीपत में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कोर्ट में पेश की दो हजार पेज की चार्जशीट
Wed, 17 Jan 2024 02:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 17 Jan 2024 02:01 AM IST
सार
21 सितंबर की रात मतलौडा थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं से दुष्कर्म व लूटपाट कर एक की हत्या का मामला है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक आत्महत्या कर चुका है।
विज्ञापन
chargesheet
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में मतलौडा थानाक्षेत्र अंतर्गत डेरे में तीन महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट के दौरान एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने कोर्ट में दो हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की है। इसमें पूरी वारदात का विवरण दिया गया है।
विज्ञापन
मामले में आरोपियों से बरामद चाकू, पिस्तौल उनके कपड़े समेत तमाम साक्ष्य पेश किए गए हैं। इससे पहले पुलिस मामले में सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि एक आरोपी ने पुलिस की कार्रवाई के डर से जहर खाकर जान दे दी थी। इस कांड का सरगना भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। उल्लेखनीय है कि मतलौडा पुलिस थाना क्षेत्र में 21 सितंबर की रात को खेत में बने दो डेरों में चार आरोपियों ने कहर बरपाया था।
विज्ञापन
एक डेरे की तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। इस दौरान महिलाओं के पति, बच्चों और परिजनों को पिस्तौल के बल व चाकू की नोंक पर बंधक बनाया गया था। यहां से बदमाशों ने सोने के जेवर व नकदी भी लूटी थी। जबकि पास के दूसरे डेरे में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के गांव बिलौहुवा निवासी महेंद्र के परिवार को भी इनकी दरिंदगी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इन बदमाशों ने महेंद्र के साथ मारपीट कर उससे 15 हजार रुपये लूट लिए थे। उसकी पत्नी बिमला को गंभीर रूप से पीट दिया था, जिसमें बिमला की मौत हो गई थी। प्रारंभ में पुलिस ने इस मामले में डर से मौत व लूटपाट की धाराओं में केस दर्ज किया था। बाद में इसमें हत्या की धारा जोड़ी गई। तीन थानों की पुलिस ने 12 दिन बाद इस वारदात के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एक आरोपी ने पुलिस की कार्रवाई से डर से जहर खाकर जान दे दी थी।
इस घटना के सरगना राजू नाम के युवक ने भी दो बार आत्महत्या का प्रयास भी किया। पुलिस ने रिमांड के दौरान इनसे वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल, चाकू, तलवार, मोटरसाइकिल व इनके कपड़े भी बरामद कर लिए थे।
सीआईए तीन के प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में दो हजार पेज की चार्जशीट पेश की है। आरोपियों पर हत्या की धारा भी चालान पेश करने से पहले जोड़ दी थी। चार्जशीट में पूरी वारदात का विवरण दिया गया है।