{"_id":"587284714f1c1b6529ba83d3","slug":"police-chauki-24-medical-store-sesond-stole","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के पास 24 घंटे में दूसरे मेडिकल स्टोर में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी के पास 24 घंटे में दूसरे मेडिकल स्टोर में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
choti
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। चोरों ने 24 घंटे के अंदर बस स्टैंड चौकी से मात्र 150 मीटर दूरी पर स्थित दूसरे मेडिकल स्टोर के ताले चटका डाले। हालांकि, चोर गल्ले में रखे 200 रुपये ही चोरी कर सके। दो दिन में दूसरी वारदात से पुलिस के दावों की भी पोल खुल गई है। दोनों वारदातों को एक ही तरह से अंजाम दिया गया है। दुकानदारों को अब अपने सामान की चिंता सताने लगी है। पुलिस अधिकारी इतना कुछ होने के बाद भी चोरी की वारदातों को रोकने का दावा कर रहे हैं। मेडिकल स्टोर संचालक ने बस अड्डा चौकी पुलिस से इसकी शिकायत की है।
जीटी रोड स्थित सिविल अस्पताल के पास एटविल मेडिकल स्टोर का रविवार अल सुबह चोरों ने शटर तोड़ डाला। मेडिकल स्टोर संचालक मॉडल टाउन निवासी जतिंद्र कुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम को करीब साढ़े आठ बजे स्टोर बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे मेडिकल स्टोर के पास स्थित ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारियों ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। वह तुरंत मेडिकल स्टोर पर पहुंचे तो स्टोर का शटर खुला था। शटर का निचला हिस्सा और कुंडा तोड़कर चोरों ने शटर खोला था। चोर गल्ले में रखे करीब 200 रुपये ही चोरी कर सके। चोर ने अंदर दाखिल होते ही सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया था।
ढाबा कर्मचारियों से भागा
जतिंद्र कुमार ने बताया कि ढाबे के कर्मचारी सुबह उठे तो उन्हें बाहर शोर सुनाई दिया। वे बाहर निकले तो चोर भाग गया। मेडिकल स्टोर का शटर टूटा और खुला देख कर्मचारियों ने फोन पर उन्हें सूचित किया। यदि कर्मचारी नहीं जागते तो चोर बड़ी वारदात कर सकते थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
मेडिकल स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। चोरी की वारदात अंजाम देने वाले ने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ है। उसने कंधे पर भी एक बैग लटका रखा है, जिसमें कुछ औजार हैं। इन्हीं औजारों के सहारे वह शटर का कूंडा तोड़ता है और उसे खोल लेता है। इसके बाद में वारदात को अंजाम देता है। दो दिनों में दो मेडिकल स्टोर को निशाना बनाने वाला आरोपी एक ही है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी गई है।
अन्य दुकानदारों में बना भय
दो दिनों में लगातार दो मेडिकल स्टोर के शटर तोड़ चोरी की वारदात घटित होने के बाद साथ लगते अन्य मेडिकल स्टोर और दुकानदारों में डर बना हुआ है। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। दूसरी तरफ, पुलिस क्षेत्र में लगातार गश्त लगाने की बात कह रही है। बता दें कि सीसीटीवी में कैद हुई दोनों घटनाओं में एक ही चोर होने की बात कही जा रही है। शनिवार को भी इसी चोर ने चौधरी मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ करीब 1200 रुपये और 50 पीस डेटोल साबुन चोरी कर लिया था।
मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी की कोशिश की शिकायत मिली है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज देख रही है। चोर की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्षेत्र में पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
सुनील कुमार, इंचार्ज, बस अड्डा चौकी पानीपत।