{"_id":"63ed1991e5156a85850d6136","slug":"paper-solver-gang-busted-in-panipat-of-haryana-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: 12वीं पास प्रदीप रीजनिंग, हरिकेश गणित और आनंद जीके का एक्सपर्ट, तीनों हल कर रहे थे टीजीटी का पेपर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: 12वीं पास प्रदीप रीजनिंग, हरिकेश गणित और आनंद जीके का एक्सपर्ट, तीनों हल कर रहे थे टीजीटी का पेपर
Thu, 16 Feb 2023 08:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 16 Feb 2023 08:58 AM IST
सार
सॉल्वरों से हर प्रश्न के लिए 160 रुपये का ठेका हुआ था। परीक्षार्थियों से सरगना ने एडवांस 30 हजार रुपये ले रखे थे। 10 से 12 लाख रुपये में परीक्षार्थियों से ठेका हुआ था। जिसमें से तीन से पांच लाख रुपये लैब संचालक को मिलने थे। पानीपत में पहले भी ग्राम सचिव पेपर लीक और एयरफोर्स एयरमैन रिक्रूटमेंट पेपर सॉल्व कराने के गैंग का भंडाफोड़ हो चुका है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में पकड़े गए सॉल्वरों ने टीजीटी का पेपर हल करने सुनियोजित तैयारी की थी। किसी को शक न हो, इसलिए आरोपियों ने चार दिन पहले ही समालखा के होटल टेन स्पून के कमरा नंबर- 102 में डेरा जमा लिया था। आरोपी 11 फरवरी को समालखा आ गए थे। सबसे पहले पंजाब के अमृतसर निवासी मनबीर थिग अपने दो साथियों के साथ आकर रुका।
विज्ञापन
उसके बाद कपिल एक साथी को लेकर आया। पांचों ने मिलकर एक कमरा लिया था, जिसमें दो बेड थे। पुगथला गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उन्होंने तीन साल पहले किराए की जगह पर होटल खोला था। गत 11 फरवरी को सबसे पहले मनबीर थिग और दो युवक आए। उनके पास दो से तीन बैग थे। उन्होंने समझा की किसी कंपनी के अधिकारी होंगे, इसलिए उन्होंने कमरा दे दिया।
विज्ञापन
फिर 12 फरवरी को दो युवक और आ गए। पांचों युवक एक ही कमरे में रहते थे। वह सामान ऑर्डर करते थे, लेकिन नीचे आकर खुद ले जाते थे। कभी वेटर सामान लेकर भी जाता वे उसे कमरे में नहीं घुसने देते। वेटर को वे सिर्फ लैपटॉप पर काम करते दिखते थे। मंगलवार को वे पेपर सॉल्व करा रहे थे। सीआईए-2 और समालखा की संयुक्त टीम ने मिलकर पांचों को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए ने होटल के रजिस्टर को भी रिकॉर्ड के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मास्टर माइंड कपिल बीएससी, प्रदीप 12वीं और बाकी तीन आर्ट्स ग्रेजुएट
सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि हिसार के खांडाखेड़ी निवासी कपिल पूरे खेल का मास्टरमाइंड है। वह बीएससी पास है। हिसार के चुल्लीकला निवासी प्रदीप 12वीं पास है, जबकि अमृतसर निवासी मनबीर, हिसार के हांसी निवासी हरिकेश और भिवानी के सिवानी निवासी शीशपाल ऑर्ट्स से ग्रेजुएट हैं। प्रदीप, हरिकेश और आनंद तीनों सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं। प्रदीप रीजनिंग, हरिकेश गणित और आनंद जीके का एक्सपर्ट है। इसलिए उनसे कपिल और मनबीर पेपर साॅल्व करा रहे थे।-
हर प्रश्न को सॉल्व करने के तय थे 160 रुपये
केंद्रीय विद्यालय की तरफ से आयोजित टीजीटी एक माह तक चलता है। परीक्षा में 125 एमसीक्यू दिए गए थे। आरोपी कपिल ने साॅल्वर प्रदीप, हरिकेश और आनंद को प्रत्येक प्रश्न को सॉल्व करने के लिए 160-160 रुपये में ठेका दे रखा था। उनसे कुल 20-20 हजार रुपये का ठेका हुआ था।
समालखा के दो, जींद के एक आरोपी की धरपकड़ में जुटी पुलिस
आरोपियों का गैंग हरियाणा के साथ पंजाब में भी सक्रिय है। कपिल के साथ समालखा के दो और जींद का एक आरोपी भी गिरोह में शामिल है, जिनकी धरपकड़ में टीम जुट गई है। वर्ष 2020 में पीटीआई परीक्षा लीक मामले में भी कपिल को गिरफ्तार किया गया था। उस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एक माह चलती परीक्षा, कई परीक्षार्थियों के कराने थे पेपर साॅल्व
टीजीटी अलग अलग सेंटरों पर करीब एक माह तक चलने वाली परीक्षा है। ऐसे में आरोपी ने कई परीक्षार्थियों से ठेका कर लिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि आगे ओर कितने परीक्षार्थियों की परीक्षा के लिए वह रुपये एडवांस ले चुका है। मंगलवार की परीक्षा के लिए भी आरोपी 30 हजार रुपये एडवांस ले चुके हैं।
पानीपत में इन गैंग का हो चुका भंडाफोड
1. एयरफोर्स एयरमैन रिक्रूटमेंट भर्ती
17 जुलाई 2021 को एयरफोर्स एयरमैन रिक्रूटमेंट भर्ती परीक्षा के ऑनलाइन पेपर सॉल्व कराने वाले गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को पानीपत सीआईए-3 ने गिरफ्तार किया था। परीक्षा न्यू मॉर्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निर्माणाधीन लैब में चल रही थी। आरोपियों से 14 ईयर ब्लूटूथ डॉट, 11 ब्लूटूथ, चार टेप, ब्लूटूथ में डालने वाले 35 सैल व छह मोबाइल मिले हैं। केंद्रीय वायुसैनिक चयन बोर्ड की ओर से यह परीक्षा 12 से 18 जुलाई के बीच ली गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आरोपी तीन से छह लाख रुपये में पेपर सॉल्व कराने का ठेका लेते थे।
ऑनलाइन पेपर के लिए कंप्यूटर लैब में सेंटर बनाए गए थे। आरोपी लैब संचालकों से 50 प्रतिशत कमीशन पर सेटिंग करते थे। पुलिस ने इस मामले में हिसार के गामड़ा निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू, सोनीपत के बरौदा निवासी रिक्की, रोहतक के आसन निवासी धर्मबीर और दादरी के हड़ौदी निवासी अमित को गिरफ्तार किया था। बाद में कई आरोपियों को उनकी निशानदेही पर दबोचा गया था।
2. ग्राम सचिव पेपर लीक मामला
11 जनवरी 2021 को पानीपत पुलिस ने हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की ओर से आयोजित ग्राम सचिव की परीक्षा का पेपर लीक और सॉल्व कराने वाले गिरोह के 14 सदस्यों को पकड़ा था। आरोपी समालखा स्थित पैराडाइज स्कूल में पेपर सॉल्व कराने की फिराक में थे। पेपर का फोटो लीक होने से पहले ही पुलिस ने स्कूल मालिक, उसके बेटे और सॉल्वर समेत चार को दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने पहले 10 और फिर करीब 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने परीक्षा पास कराने के लिए करीब 10 लाख रुपये में परीक्षार्थियों से ठेका किया था। परीक्षार्थी को पांच लाख रुपये पहले और पांच लाख परीक्षा के बाद देने थे।