{"_id":"6a15014b99bd3c77bd0b671e","slug":"panipat-youth-strangled-to-death-in-vaisar-village-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: वैसर गांव में युवक की गला दबाकर हत्या, देर रात हुई वारदात; आरोपी ने खुद पुलिस को फोन किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: वैसर गांव में युवक की गला दबाकर हत्या, देर रात हुई वारदात; आरोपी ने खुद पुलिस को फोन किया
Tue, 26 May 2026 07:41 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Published by: Nivedita
Updated Tue, 26 May 2026 07:41 AM IST
सार
सतीश सोमवार रात्रि करीब 12 बजे अपने ही गांव में विकास के घर गया हुआ था। वहां पर किसी बात को लेकर उनमें आपस में झगड़ा हो गया। आरोप है कि विकास ने सतीश का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
पानीपत के मतलौडा थाना के अंतर्गत वैसर गांव में युवक सतीश की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मामला महिला के साथ प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा था। थाना मतलौडा पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया है।
पुलिस के अनुसार सतीश सोमवार रात्रि करीब 12 बजे अपने ही गांव में विकास के घर गया हुआ था। वहां पर किसी बात को लेकर उनमें आपस में झगड़ा हो गया। आरोप है कि विकास ने सतीश का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। गांव के लोग आवाज सुनकर रात को ही जमा हो गए।
मतलौडा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सतीश सोमवार रात्रि करीब 12 बजे अपने ही गांव में विकास के घर गया हुआ था। वहां पर किसी बात को लेकर उनमें आपस में झगड़ा हो गया। आरोप है कि विकास ने सतीश का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। गांव के लोग आवाज सुनकर रात को ही जमा हो गए।
विज्ञापन
आरोपी बोला मैंने कर दी हत्या
आरोपी विकास ने रात के समय पुलिस को फोन के हत्या करने की सूचना खुद दी। उसने पुलिस को बताया कि सतीश की हत्या कर दी है। उसका शव उसके घर पर पड़ा है।मतलौडा थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।