फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Uncle murdered by stabbing, cousin and aunt seriously injured

Panipat: नवनिर्मित मकान से पानी निकासी के विवाद में चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या, गांव खोजकीपुर की वारदात

Fri, 20 Oct 2023 06:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 20 Oct 2023 06:50 PM IST
सार

बीच बचाव में मृतक की पत्नी और बेटे भी जख्मी हुए हैं। खोजकीपुर कलां गांव में वारदात हुई है। मृतक उत्तराखंड रोडवेज के देहरादून डिपो में चालक था। दो दिन पहले ही घर आया था। आरोपी चचेरे भाई के अलावा उसकी पत्नी और मां के खिलाफ भी हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Panipat: Uncle murdered by stabbing, cousin and aunt seriously injured
demo pic

विस्तार

हरियाणा के रोहतक के पानीपत जिले के खोजकीपुर कलां गांव में निर्माणाधीन मकान से पानी निकासी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने चचेरे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं मृतक के बेटे और पत्नी पर भी चाकू से हमला किया गया है, जिसके बाद उन्हें जख्मी हालत में जीटी रोड स्थित एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

विज्ञापन


मृतक उत्तराखंड रोडवेज के देहरादून डिपो में चालक था और दो दिन पहले ही घर आया था। बापौली थाना पुलिस ने आरोपी समेत उसकी मां व पत्नी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। झगड़ा शुक्रवार सायं करीब साढ़े पांच बजे हुआ।
विज्ञापन


खोजकीपुर कलां गांव निवासी विशाल ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ता है। उसके पिता सुरेश (50) उत्तराखंड रोडवेज के देहरादून डिपो में चालक थे। वे दो दिन पहले ही ड्यूटी से आए थे। उसका चाचा राजेंद्र उनके घर के साथ अपना नया मकान बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह मकान के शौचालय व रसोई के पानी की निकासी का पाइप उनके मकान की तरफ निकाल रहा था। उसके पिता ने शुक्रवार पाइप दूसरी तरफ डालने की बात कही। इस बात पर राजेंद्र ने उसके पिता के सीने में चाकू घोंप दिया। इस दौरान वह और उसकी मां सुमन बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उन पर भी चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया।

आरोप लगाया कि हमले में आरोपी राजेंद्र के साथ उसकी पत्नी निशा और मां रामरती भी शामिल थी। जख्मी हालत में ग्रामीणों ने तीनों को जीटी रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। विशाल ने बताया कि वे तीन भाई बहन हैं। उससे बड़ी नेहा और छोटा भाई शुभम है। वह बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ता है।

वारदात की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम
वारदात की सूचना मिलने पर बापौली थाना प्रभारी अतर सिंह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए और उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।


खोजकीपुर कलां गांव में सुरेश की हत्या की गई है। मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने राजेंद्र और अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की जा रही है। - अतर सिंह, प्रभारी, थाना पुलिस बापौली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed