फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, tejdhar,murder

तेजधार हथियार से वेटर की हत्या

Tue, 24 Jan 2017 11:37 PM IST
amar ujala beuro panipat
amar ujala beuro panipat Updated Tue, 24 Jan 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
panipat, tejdhar,murder
d - फोटो : amar ujala
 जिले में चार दिन में हत्या की तिसरी वारदात ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। ताजा मामला हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला में एक वेटर की तेजधार हथियार से हत्या कर शव बरसत रोड चूंगी के पास सड़क के पास ही फेंक दिया। परिजनों का वेटर की हत्या में डेढ़ साल पहले उसके जीजा की हत्या करने वाले आरोपियों पर ही शक जताया है। परिजनों ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान रोष व्यक्त किया। डीएसपी बली सिंह आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया और हत्यारोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। दोपहर बाद करीब तीन बजे शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा गया। थाना शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरिसिंह कॉलोनी, नूरवाला निवासी प्रवीन (30) मूलरूप से जिले के गांव जौरासी खालसा का निवासी था और करीब आठ साल से हरिसिंह कॉलोनी में रहता था। परिजनों ने बताया प्रवीन एक ठेकेदार के पास वेटर का काम करता था। वह सोमवार सायं करीब छह बजे जीटी रोड स्थित एक होटल में काम पर गया था। रात करीब डेढ़ बजे एक लड़का प्रवीन को बाइक पर बरसत रोड चूंगी तक छोड़कर चला गया। मंगलवार सुबह बरसत रोड चूंगी के पास ही प्रवीन का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने सड़क पर शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को दी। थाना शहर पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त प्रवीन के रूप में की और उसकी जेब से 700 रुपये और एक मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस मोबाइल मेें मिले नंबर के आधार पर उसके परिजनों को सूचित किया। परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवा दिया। परिजन सिविल अस्पताल में पहुंच गए ओर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इसको करीब छह घंटे की गहमा-गहमी के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


डेढ़ साल पहले की थी जीजा की हत्या
परिजनों की माने तो प्रवीन के जीजा सैनी कॉलोनी निवासी डॉ. जितेंद्र की करीब डेढ़ साल पहले लालबत्ती चौक स्थित एक होटल से उठाकर उसकी हत्या कर शव नहर में फेंक दिया था। वारदात के करीब दस दिन बाद गोहाना के गांव नूरन खेड़ा के पास नहर से शव बरामद हुआ था। परिजनों का आरोप है कि जितेंद्र की हत्या के बाद प्रवीन आरोपियों के खिलाफ सख्त सजा की मांग कर रहा था। वह कई बार पुलिस के साथ भी गया। जितेंद्र की हत्या में शामिल आरोपियों ने ही प्रवीन की हत्या का अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


माता-पिता की पहले ही हो चुकी है मौत
बताया जा रहा है प्रवीन के पिता सुखबीर अक्सर बीमार रहते थे। दो बच्चों में बेटी बाला की शादी कर दी थी। बीमारी के कारण सुखबीर की मौत हो गई थी। कुछ समय बाद उसकी पत्नी की भी मौत हो गई। माता-पिता की मौत और बहन की शादी के बाद प्रवीन अकेला रह गया था। उसने गांव की जमीन बेचकर पानीपत में हरिसिंह कॉलोनी में अपना मकान बनाया और यहीं रहने लगा था।

एक माह पहले ही शुरू किया था कैटरिंग का काम
प्रवीन पहले ऑटो चलाता था, लेकिन ऑटो चलाने में बचत न होते देख करीब एक माह पहले उसने ऑटो को बेच दिया और कैटरिंग का काम करने लगा था। वह ठेकेदार के पास काम करता था और काम के लिए अलग-अलग होटलों में जाता था।

भीड़ में पिता को ढूंढ रही थी मासूम निगाहें
प्रवीन की हत्या के बाद सिविल अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। प्रवीन की पत्नी अंजू के जहां आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, वहीं प्रवीन के सात साल के बेटे हिमांशु की मासूम निगाहें भीड़ के बीच अपने पिता को खोज रही थी। लेकिन मासूम बच्चे को यह आभास तक नहीं था कि उसके पिता अब हमेशा के लिए उससे दूर जा चुके हैं।
 
हत्यारोपियों की तुरंत गिरफ्तारी पर अड़े रहे परिजन
प्रवीन की सास कुरुक्षेत्र निवासी मूर्ति व अन्य प्रवीन की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि जब तक प्रवीन के हत्यारोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वे लोग शव को नहीं उठाएंगे। प्रवीन की सास का आरोप है कि प्रवीन की बहनोई की हत्या के मामले से प्रवीन को दूर रहने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन वह हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कहता था। मूर्ति देवी का आरोप है कि प्रवीन के बहनोई की हत्यारोपियों की गिरफ्तारी भी हुई और बाद में समझौता हो गया, लेकिन उसके दामाद को उन लोगों ने हमेशा के लिए मौत की नींद सूला दिया।

चार दिन में तीन हत्याओं से दहशत
जिले में पिछले चार दिनों में तीन हत्याओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बदमाश आसानी से आपराधिक वारदातों को अंजाम दे फरार हो रहे हैं, लेेकिन पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पा रही।
21 जनवरी को सेक्टर 25 पार्ट टू में झोपड़ी में रहने वाली शरीफा की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या के मामले में शक की सूई महिला के पति पर घूम रही है, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
23 जनवरी को गांव छाजपुर ड्रेन नंबर 2 पर पेड़ से नेपाली महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। नेपाली महिला की 11 दिन की बच्ची का कहीं सूराग नहीं लगा। इस मामले में पुलिस के शव की सूई नेपाली महिला सुष्मिता के पति श्रीकांत पर घूम रही है।



बरसत रोड चूंगी के पास प्रवीन का शव मिला था। उसके शरीर पर तेजधार हथियार का निशान मिला है। शरीर पर खरोंचों के भी निशान पाए गए है। प्रवीन की सास मूर्ति देवी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में तीन टीमें गठित की गई हैं।
सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed