{"_id":"65f86930d1ad3841c808bf3a","slug":"panipat-student-molested-on-the-pretext-of-checking-copy-by-teacher-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: कॉपी जांचने के बाद बहाने छात्रा से की छेड़छाड़, कमरे में बुलाकर अध्यापक ने लांघी मर्यादा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: कॉपी जांचने के बाद बहाने छात्रा से की छेड़छाड़, कमरे में बुलाकर अध्यापक ने लांघी मर्यादा
Mon, 18 Mar 2024 09:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली-पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली-पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 18 Mar 2024 09:47 PM IST
सार
कॉपी जांचने के बाद बहाने से नौवीं की छात्रा को कमरे में बुलाकर अध्यापक ने छेड़छाड़ की है। बापौली थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत एक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यायल की घटना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर molest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के बापौली थाना पुलिस के अंतर्गत एक राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक विद्यालय में एक अध्यापक पर नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। आरोपी अध्यापक ने छात्रा को अपने कमरे में कॉपी जांचने के लिए बुलाया और फिर छेड़छाड़ की। छात्रा ने घर जाकर अपनी बड़ी बहन को आपबीती बताई।
विज्ञापन
उसने अपने पिता को इस बारे में बताया। पिता ने इसकी शिकायत बापौली थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी अध्यापक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नौवीं कक्षा की छात्रा ने बताया कि उसको शनिवार को अध्यापक ने कॉपी जांचने के लिए अपने कमरे में बुलाया था। यहां जब वो कॉपी जांच कराने लगी तो अध्यापक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। वह बहाना बनाकर वहां से निकली। वह काफी सहम गई थी। उसने घर आकर अपनी बड़ी बहन को इस बारे में बताया।
विज्ञापन
बहन ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। छात्रा का पिता अन्य ग्रामीणों के साथ स्कूल में पहुंचा और पहले इसकी शिकायत स्कूल के प्रिंसिपल को दी। फिर बापौली थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी गई। पीड़िता ने जल्द आरोपी अध्यापक पर कार्रवाई की मांग की है।
इस बारे में बापौली थाना प्रभारी अतर सिंह का कहना है कि छात्रा के पिता की शिकायत पर शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।