{"_id":"581f72a64f1c1b342fb3722f","slug":"panipat-stolen-cash-gold-jwellrey-silver","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से उड़ा ले गए दो लाख और सोने-चांदी के आभूषण ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से उड़ा ले गए दो लाख और सोने-चांदी के आभूषण
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Flat lock breaking 15 million stolen
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोर तहसील कैंप में एक मकान का निशाना बनाकर पांच लाख्ला नकदी व 20 तोले सोने और चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर ले गए। वारदात के वक्त परिवार वैष्णो देवी माता के दर्शन करने गया था। पड़ोसियों की सूचना के बाद परिवार ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने वारदात स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों के बयान कर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तहसील कैंप के प्रकाश नगर में रहने वाले सत्यप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रिफानरी में ठेकेदार हैं और एक नवंबर को वह अपने पिता, अपनी पत्नी नीलम और बच्चों के साथ वैष्णो देवी पर माता के दर्शन करने के लिए गए थे। रविवार को पड़ोसी ने मकान का ताला टूटा देख उन्हें चोरी की सूचना दी।
सूचना के बाद तहसील कैंप चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार शाम सत्यप्रकाश अपने परिजनों के साथ लौट आए। सत्यप्रकाश की पत्नी नीलम ने बताया कि मकान के मुख्य गेट से लेकर अंदर तक के पांच ताले तोड़कर अलमारी तक पहुंचे। चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर दो लाख रुपये नगद और 20 तोले सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
विज्ञापन
चोरी गए आभूषणों की कीमत पौने छह लाख रुपये है। चोर बच्चों की गुल्लक तोड़ कर उसमें रखे हजारों रुपये भी चुरा ले गए।
तहसील कैंप प्रकाश नगर स्थित एक मकान में चोरी हुई है। वारदात स्थल का जायजा लेकर पीड़ितों के बयानों के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुरेंद्र सिंह, इंचार्ज तहसील कैंप पानीपत।