फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, smog, 36, vichel, 1, die, 30 injured

स्मॉग का कहर : 36 वाहन भिड़े, एक की मौत, 30 घायल

Sun, 06 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Sun, 06 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
panipat, smog, 36, vichel, 1, die, 30 injured
पानीपत - फोटो : bureau
इस मौसम में पहली बार छाया घना स्मॉग वाहन चालकों पर कहर बनकर टूटा। रविवार सुबह घने कोहरे में दृश्यता शून्य होने के कारण जीटी रोड पर मछरौली और सिवाह गांव के पास करीब 36 वाहन भिड़ गए।  मच्छरौली के पास हुए हादसे में एक वोल्वो बस के चालक की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस के एक चालक के दोनों पैर खत्म हो गए। समालखा में हादसे के बाद एक बाइक में आग लग गई। चालक ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। समालखा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। घायलों का पीजीआई खानपुर, समालखा सीएचसी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


हादसों ने ट्रैफिक पुलिस के दावों की भी पोल खोल दी। जिले में रविवार सुबह घने स्मॉग के चलते दृश्यता जीरो रही। जीटी रोड पर गांव मच्छरौली के पास 36 वाहन और गांव सिवाह के पास कार और कैंटर घने स्मॉग के कारण भिड़ गए। मच्छरौली के पास हुए हादसे में वोल्वो बस के चालक मेजर सिंह (25) निवासी गांव तलहाड़ी, कांगड़ा की मौत हो गई, जबकि 30 लोग हादसों में गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। राहगीरों ने घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस से सिविल अस्पताल, सीएचसी समालखा के साथ ही निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। सिविल अस्पताल में पहुंचे रवि, देवेंद्र, सोनू, राशिद, अमित, ओमप्रकाश, मांगे राम निवासी सेक्टर छह करनाल को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया।

पुलिस ने मृतक मेजर सिंह के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सौंप दिया।

घर के इकलौता सहारे की सड़क हादसे में मौत
सड़क हादसे में वोल्वो बस के चालक मेजर सिंह की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मेजर सिंह सवारियों को लेकर हिमाचल प्रदेश से दिल्ली जा रहा था। बस में 20 में सवारियां थी। जीटी रोड पर गांव मच्छरौली के पास रोडवेज की बस खड़ी थी। कोहरे के कारण मेजर सिंह को रोडवेज बस दिखाई नहीं दी।

वोल्वो बस रोडवेज की बस में घुस गई। हादसे में चालक मेजर सिंह समेत 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गांव सिवाह के पास एक निजी अस्पताल व सीएचसी समालखा में भर्ती कराया। मेजर सिंह ने निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मेजर सिंह के पिता प्रीतम सिंह की बीमारी के कारण तीन साल पहले मौत हो चुकी है। प्रीतम तीन बहनों का इकलौता भाई था और घर में अकेला कमाऊ था।

शादी में जा रहे थे कार सवार
करनाल के सेक्टर छह निवासी रवि, देवेंद्र, दीपक, सोनू, राशिद, अमित, ओमप्रकाश व मांगे राम कार में सवार होकर दिल्ली रिश्तेदारी में शादी समारोह में जा रहे थे। जीटी रोड पर गांव सिवाह के पास घने कोहरे में कार खड़े कैंटर से टकरा गई। हादसे में कार चालक राशिद समेत सभी आठों घायल हो गए।

राहगीरों ने सभी को निजी वाहनों से सिविल अस्पताल में भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सबको खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे में घायल कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना के बाद शादी का खुशनुमा माहौल गम में बदल गया।

बस परिचालक के कटे दोनों पैर
जीटी रोड पर गांव मच्छरौली के पास कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रही फरीदाबाद डिपो की बस कैंटर में घुस गई। बस में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक कि बस सामने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बस के परिचालक प्रताप निवासी फरीदाबाद के दोनों पैर कट गए।

कोटा निवासी सीमा, तुलसी, फरीदाबाद निवासी नरेश, अनीता, अन्नू, गुलशन, संतोष, सतीश, चंडीगढ़ निवासी मीनू, रियासत अली, बिन्नी और नमन घायल हो गए। नरेश अज्ञैर अन्नू को पीजीआई खानपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे में नोएडा निवासी रामदेव शर्मा, प्रशांत, प्रमोद और रितिक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

रामदेव शर्मा ने बताया कि वह अपने भाई प्रमोद के साथ भतीजे रितिक और प्रशांत को देहरादून स्कूल छोड़ने जा रहे थे। बस की ट्रक से टक्कर के बाद कार टकरा गई। हादसे में चारों घायल हो गए। चारों का सीएचसी समालखा में इलाज चल रहा है।

बाइक में लगी आग
घने कोहरे के बीच समालखा पुलिस चौकी के सामने जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन मौके से भाग गया। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में मॉडल टाउन निवासी मंजीत मलिक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पानीपत डिपो की दो बसें शाहबाद में दुर्घटनाग्रस्त
घने स्मॉग के बीच पानीपत डिपो की दो बसें जीटी रोड पर शाहबाद के पास खड़े ट्रक में टकरा गईं। डिपो की एक बस लुधियाना से दिल्ली और दूसरी चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थी। हादसे में बस सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। सभी यात्रियों को शाहबाद के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया।

एक घंटे जाम रहा जीटी रोड
घने स्मॉग के कारण 36 वाहन एक साथ टकरा गए। शून्य दृश्यता के चलते जीटी रोड पर गांव मच्छरौली के पास खड़े ट्रक में एक के बाद एक 36 वाहन घुस गए। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पतालों और सीएचसी समालखा में भर्ती कराया। हादसे के तुरंत बाद समालखा डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। इस दौरान एक घंटे तक यातायात बधित रहा।

हादसों ने खोली दावों की पोल
जीटी रोड पर हुए हादसों ने ट्रैफिक पुलिस के दावों की पोल खोल दी। कई दिनों से स्मॉग ने क्षेत्र को अपनी चपेट में ले रखा है। ट्रैफिक पुलिस ने इसके बाद भी वाहन चालकों और हादसे रोकने के लिए कोई योजना तैयार नहीं की। जीटी रोड के डेंजर कटों पर ट्रैफिक पुलिस ने रिफलेक्टर वाले साइन बोर्ड नहीं लगाए हैं। रोडवेज की बसों पर भी रिफलेक्टर लगने शुरू नहीं हुए हैं।


हादसा घने स्मॉग के कारण तड़के तीन बजे हुआ है। हादसे में 36 वाहन आपस में टकरा गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पतालों में भिजवाया और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। हादसे में वोल्वो बस के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा दिया है।

हवासिंह, चौकी इंचार्ज समालखा

स्मॉग को लेकर पुलिस सतर्क है। जीटी रोड के डेंजर कटों पर रिफलेक्टर वाले साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। रोडवेज बसों और ट्रैक्टर ट्रालियों पर भी रिफलेक्टर लगाने का काम जल्द शुरू होगा। धुंध से निपटने के लिए पुलिस कई योजनाओं पर काम कर रही है। वाहनों चालकों की सुरक्षा के लिए ट्रैफिक पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।
आत्माराम, डीएसपी ट्रैफिक पानीपत। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed