फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: SIT formed in gang rape and robbery case

पानीपत: सामूहिक दुराचार व लूट में एसआईटी गठित, डीआईजी ने कराया सीन री-क्रिएट, मंजर याद कर कांपने लगे हाथ-पैर

Fri, 22 Sep 2023 11:42 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 22 Sep 2023 11:42 PM IST
सार

डीएसपी के नेतृत्व में दो इंस्पेक्टर समेत 150 पुलिसकर्मी बदमाशों की धरपकड़ में जुटे है। महिलाओं ने मजिस्ट्रेट के सामने दरिंदगी की कहानी दोहराई। पुलिस के पहरे में रात काटी। पुलिस की ओर से इनाम की भी घोषणा की गई है। हालांकि रकम का खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Panipat: SIT formed in gang rape and robbery case
demo pic

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में पुलिस ने मतलौडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव के डेरे में तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार और दूसरे डेरे पर एक अन्य महिला की मारपीट के बाद मौत के मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। पुलिस ने बदमाशों पर इनाम भी घोषित किया है, हालांकि फिलहाल इनाम की राशि का खुलासा नहीं किया है। वहीं डीआईजी नाजनीन भसीन ने शुक्रवार देर शाम घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़ितों से बातचीत की और न्याय का भरोसा दिलाया। फिलहाल 48 घंटे बाद भी पुलिस को बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


डीआईजी नाजनीन भसीन शुक्रवार देर शाम को डेरों पर पहुंची। उन्होंने महिलाओं से अकेले में घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही अपने घटनाक्रम को री-क्रिएट भी करवाया। साथ ही इसके आधार पर अधिकारियों को कई अन्य बिंदुओं पर जांच करने के आदेश दिए। इसके बाद उन्होंने एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत दिनभर मतलौडा थाना में ही डटे रहे। पुलिस की दो टीमें दिन में दोनों डेरों पर दोबारा पहुंची। यहां पीड़ितों से फिर बात की और बदमाशों के बारे में पहचान जानने का प्रयास किया। इस दौरान सबूत तलाशने के लिए एक टीम डेरों के मुख्य रास्तों और दूसरी खेतों से होकर एक-दूसरे डेरे पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदित हो कि बुधवार की देर रात को थाना मतलौडा के अंतर्गत एक डेरे पर तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार कर नकदी और गहने लूट लिए गए थे। वहीं एक अन्य डेरे पर बीमार महिला व उसके पति के साथ मारपीट की गई थी और यहां से भी नकदी लूट ली गई थी। मारपीट के चलते महिला की गुरुवार को दिन में मौत हो गई थी। मतलौडा थाना पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग केस दर्ज किया है।

मजिस्ट्रेट के सामने महिलाओं ने दर्ज कराए बयान, खौफनाक मंजर याद कर कांपे हाथ-पांव
तीनों महिलाओं के शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने भी बयान दर्ज कराए गए। पुलिस के बाद एक बार फिर मजिस्ट्रेट को दर्द भरी कहानी सुनाते समय महिलाओं की जुबां थम गई और खौफनाक मंजर याद कर हाथ व पैर कांपने लगे। दूसरी तरफ वारदात के बाद एसपी ने पीड़ित परिवार के कमरे के बाहर सुरक्षा बल तैनात कर दिए थे। गुरुवार की रात पीड़ित परिवार ने पुलिस के पहरे में काटी।

महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जल्द पानीपत आ सकती है टीम
तीन महिलाओं के साथ सामूहिक दुराचार और चौथी महिला की मारपीट से मौत के मामले में अब महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। संभावना जताई जा रही है कि आयोग की टीम जल्द पानीपत आ सकती है। यहां पीड़ित महिलाओं से मिलकर बात करेगी। इसके साथ पुलिस अधिकारियों से भी मामले की जांच और कार्रवाई के संबंध में रिपोर्ट ली जाएगी।

महिलाओं से हुलिया पूछ रही पुलिस, स्कैच करा सकती है तैयार
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाशों की पहचान के लिए पीड़ित महिलाओं से बातचीत कर बदमाशों का हुलिया जाना गया है। इसके आधार पर उनका स्कैच तैयार किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि डेढ़ माह पहले डेरे पर आठ बदमाश आए थे। उनमें से एक या दो बदमाश बृहस्पतिवार की वारदात में शामिल हो सकते हैं। इनकी अगुवाई कर रहे एक बदमाश ने अपना चेहरा रुमाल से ढक रखा था।


डेरों में लूट और सामूहिक दुराचार के मामले में डीएसपी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। इसमें सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक कुमार और मतलौडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को शामिल किया गया है। इसके अलावा 15 टीमों का गठन किया गया है। इनमें 150 पुलिसकर्मी बदमाशों की धरपकड़ में लगाए गए हैं। घटना के संबंध में पड़ोसी जिलों और राज्यों की पुलिस से भी मदद ली जा रही है। गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, गांव के पुराने आपराधिक मामलों में शामिल लोगों की भी सूची निकलवाई गई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही बदमाश गिरफ्त में होंगे। -अजीत सिंह शेखावत, एसपी, पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed