फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, ranjisan,marpit,stundent,murder

रंजिशन भिड़े दो पक्ष, 12वीं के छात्र समेत दो का मर्डर

Sun, 02 Oct 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Sun, 02 Oct 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
panipat, ranjisan,marpit,stundent,murder
p - फोटो : p
 गांव चुलकाना में पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में हुई भिड़ंत में 12वीं कक्षा के छात्र समेत दो की मौत हो गई। छात्र की मौत गोली लगने और दूसरे युवक की मौत चाकू के हमले से हुई है। वारदात के बाद गांव में तनाव है। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल बरामद की हैं और शव सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं, छुट्टी के कारण अब पोस्टमार्टम सोमवार को होगा।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक गांव चुलकाना के अड्डे पर पुरानी रंजिश में रविवार को दो गुटे भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर देसी कट्टे और चाकू से हमला किया। गांव के रकम सिंह ने बताया कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाला उसका बेटा अमित (18) रविवार दोपहर बाद स्कूटी पर घरेलू काम से जा रहा था। रास्ते में गांव के ही राहुल (18) व उसके परिजनों ने अमित का रास्ता रोका और उसे गोली मारकर मौके से भाग गए। उधर, मृतक राहुल के भाई प्रदीप ने आरोप लगाया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन


उसका भाई राहुल रविवार को बस अड्डे पर खड़ा था और अमित ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। परिजन अमित को सीएचसी समालखा और राहुल को पानीपत के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर एसपी राजेश दुग्गल और डीएसपी दलबीर सिंह गांव चुलकाना पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से वारदात के संबंध में जानकारी ली। गांव में दो युवकों की हत्या के बाद मातम छाया हुआ है। थाना समालखा प्रभारी नरेंद्र दहिया के मुताबिक पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के मामले में आया था नाम
डीएसपी ने बताया कि रकम सिंह के मुताबिक गांव में पहले एक मर्डर हुआ था। इसमें उसके अमित का नाम आया था। जांच के बाद अमित बाइज्जत बरी हो गया था। तब से राहुल और उसके परिवार के लोग अमित से रंजिश रखते थे। रविवार को उन्होंने अमित की हत्या कर दी। उधर राहुल के भाई प्रदीप ने किसी भी रंजिश से इन्कार किया है।

दो लाइसेंसी पिस्टल बरामद
पुलिस ने गांव में दो लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद किए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ओर से फायरिंग हुई है। मृतक राहुल के भाई प्रदीप और दूसरे पक्ष के मृतक अमित के पिता रकम सिंह के बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। - दलबीर सिंह, डीएसपी समालखा

साबिया मर्डर केस सुलझाने में छूटे पसीने
नई सब्जी मंडी से अपहृत छह साल की साबिया की हत्या के मामले को सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट गए। अब समालखा में दो पक्षों के एक-एक युवक की हत्या ने पुलिस की सिरदर्दी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि 23 सितंबर को साबिया निवासी सेठी का नई सब्जी मंडी से अपहरण हुआ था। पुलिस की छह टीमें लगाईं, लेकिन फिर भी बच्ची को नहीं तलाश पाई थी। अपहरणकर्ता ने बच्ची की हत्या कर शव को काला आंब के पास झाड़ियों में फेंक दिया थी। पुलिस अभी तक हत्यारे का सुराग नहीं लगा पाई है।

22 दिन में आधा दर्जन हत्याओं से दहला जिला
- 08 सितंबर : जाटल रोड स्थित डेयरी में काम करने वाले नौकर इकराम की बेरहमी से हत्या। पुलिस को कई दिन यह समझ नहीं आया कि नौकर की हत्या जानवर ने की है या किसी व्यक्ति ने। अभी तको कोई खुलासा नहीं।
- 18 सितंबर : स्वस्तिक रोड पर खटीक बस्ती निवासी निलेश (29) की पीट-पीटकर हत्या। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- 18 सितंबर : गांव जलालपुर में युवक रिंकू की तेजधार हथियार से हत्या हुई थी। पुलिस ने वारदात के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
- 21 सितंबर : नलवा कॉलोनी में विवाहिता आरती की दहेज के लिए हत्या। पुलिस ने आरोपी पति रोहित को गिरफ्तार कर लिया था, उसने कुछ दिन पहले करनाल जेल में सुसाइड कर लिया था।
- 23 सितंबर : सेक्टर 6-7 चौक पर धर्मबीर निवासी गांव गढ़ सरनाई के सिर में गोली मारकर मोबाइल फोन लूटा था। पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है, धर्मबीर पीजीआई रोहतक में भर्ती है।

- 30 सितंबर : 6 साल की साबिया निवासी सेठी का शव काला अंब के पास झाड़ियों में मिला। 23 सितंबर को सब्जी मंडी से साबिया का अपहरण हुआ था। पुलिस की छह टीमें भी बच्ची को नहीं बचा पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed