फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

विष्णु कॉलोनी की संतोष की मुंह बोले दामाद ने की थी हत्या

Wed, 11 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/पानीपत Updated Wed, 11 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
शहर की विष्णु कॉलोनी निवासी संतोष की हत्या उसकी धर्म बेटी के पति ने की थी। आरोपी उसका अपने घर पर आना-जाना पसंद नहीं करता था। यहीं नहीं हत्यारोपी मुंह बोला दामाद महिला के संस्कार में भी शामिल हुआ और फिर फरार हो गया।
विज्ञापन


तहसील कैंप चौकी ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर ले लिया है। तहसील कैंप चौकी पुलिस ने मंगलवार को संतोष हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में विकास नगर निवासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया और आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी का रिमांड मांगा। कोर्ट ने आरोपी का दो दिन का रिमांड मंजूर कर दिया। पुलिस के अनुसार संतोष निवासी विष्णु कालोनी की घर में घुसकर 27 अक्तूबर को हत्या कर दी। वह उस रात घर पर अकेली थी। पुलिस ने संतोष के बेटे सन्नी के ब्यान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज लिया था।
विज्ञापन



इसलिए की संतोष की हत्या
पुलिस की गिरफ्त में आया दीपक मूल रूप से करनाल की शिव कॉलोनी का रहने वाला है। दीपक पिछले चार साल से तहसील कैंप क्षेत्र में ही अपनी पत्नी नीलम के साथ किराए के मकान में रहता है। दीपक फ्लेक्स लगाने का काम करता है। पुलिस पूछताछ में दीपक ने बताया कि संतोष ने उसकी पत्नी नीलम को अपनी धर्म बेटी मान रखा था। वह इसको पसंद नहीं करता था। नीलम का संतोष के साथ मिलना जुलना उसको अखरता था। इसका उसने कई बार विरोध भी किया, लेकिन दीपक की बात न तो नीलम ने मानी और न ही संतोष ने मानी। दीपक ने इसी से आहत होकर उसने संतोष को सबक सिखाने की ठानी थी। दीपक ने बताया कि उसको पता था कि कि संतोष रात को घर पर अकेली है। वह मौके का फायदा उठाकर घर पहुंचा। यहां पर उसकी संतोष के साथ काफी देर तक कहासुनी हुई। संतोष ने उसको उल्टा सीधा बोलना शुरू कर दिया। उसने उसके सिर पर सरिये से वार कर दिया और संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
विष्णु कॉलोनी निवासी संतोष की हत्या के मामले की लगातार जांच की जा रही थी। पुलिस को आरोपी दीपक पर संस्कार के बाद भाग जाने पर शक हुआ और उसकी तलाश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट से दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है।
संदीप सिंह, प्रभारी, तहसील कैंप चौकी पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed