फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

महेंद्र चावला का हमलावर चढ़ा हत्थे

Fri, 02 Oct 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Fri, 02 Oct 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
कथावाचक आसाराम और उनके पुत्र नारायण साईं पर यौन शोषण के लगे आरोपों के मुख्य गवाह सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला पर जानलेवा हमला करने का एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
विज्ञापन


आरोपी को दिल्ली की तिहाड़ जेल के नजदीक से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है।

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने संजय का पानीपत के गवाह पर हमला करने का आरोप कबूलने का दावा किया है। पानीपत पुलिस भी महेंद्र चावला के हमलावर की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने पर हरकत में आ गई। हालांकि जिला पुलिस फिलहाल इस तरह के किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी होने या जानकारी होने को साफ मना कर रही है।
विज्ञापन


सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला पर 12 मई को उसके घर में घुस जानलेवा हमला किया था। महेंद्र चावला को हमले में दो गोली लगी थी और उसने छत से कूदकर अपनी जान बचाई थी। थाना सदर पुलिस में उसके बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महेंद्र चावला ने पुलिस को बताया था कि वह कथावाचक आसाराम और उसके पुत्र नारायण साईं पर लगे यौन शोषण के आरोपों का प्रमुख गवाह है। उसको कई बार तोड़ने की कोशिश की गई है लेकिन वह अपने बयानों पर अडिग है। नारायण साईं ने सलाखों के पीछे जाने के डर से उस पर हमला करवा दिया।

पुलिस के आला जानकारों की मानें तो अहमदाबाद पुलिस की ओर से हाल ही में कर्नाटक के दंपति वासु प्रजापति और सैजल को गिरफ्तार किया गया है। संजय उनके साथ कई और वारदात में भी शामिल रहा है। वे आसाराम दुष्कर्म प्रकरण के गवाहों को तोड़ने और न टूटने वालों को ठिकाने लगाने के लिए सक्रिय चुनिंदा सेवादारों की टोली में से एक है।

शाहजहांपुर पुलिस ने आरोपी संजय को दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल के नजदीक से गिरफ्तार किया है। शाहजहांपुर पुलिस कृपाल हत्याकांड को सुलझाने के लिए हरियाणा, राजस्थान और गुजरात पुलिस के साथ संपर्क में थी।

गत दिनों कृपाल मर्डर में शामिल अरविंद और राघव के साथ तीन लोगों की टोली में शामिल संजय के तिहाड़ जेल के पास छिपने की जानकारी मिली। आरोपी संजय को दिल्ली में दबोच लिया। पकड़ा गया यह आरोपी दूसरा संजय (संजय नाम का दूसरा व्यक्ति) मिला। उसने कृपाल मर्डर केस में शामिल होने से साफ मना कर दिया और पानीपत के सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला पर हमला करने का आरोप कबूल लिया।

उसने कबूल किया कि वह वासु और सैजल के साथ देहरादून, हरिद्वार और हरियाणा में छिपकर गवाहों को ठिकाने लगाने की साजिश में शामिल रहा था।

पानीपत पुलिस महेंद्र चावला पर हमले के आरोपी के गिरफ्तार करने की जानकारी मिलने पर हरकत में आई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उसका हुलिया और पूरे ब्योरे का मिलान किया। इसके बाद पानीपत पुलिस आरोपी संजय को पूछताछ के लिए अपने साथ ले आई।

आसाराम यौन प्रकरण में गवाहों को धमकाने, हमले और उनको ठिकाने लगाने की एक टोली बनी है। इसमें बापू के कुछ नजदीकी सेवादार शामिल हैं। वे सब वारदात को अंजाम देने के बाद जम्मू-कश्मीर में आसाराम के ठिकाने आसानी के साथ इस्तेमाल कर लेते थे। पुलिस को इस बात की पुष्टि दिल्ली से काबू किए आरोपी संजय से पूछताछ में हुई।

पुलिस को शाहजहांपुर यूपी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने की जानकारी मिली है, लेकिन उक्त आरोपी का महेंद्र चावला पर हमला करने की जानकारी नहीं है। वे इस बारे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह सकते।

अमर सिंह, प्रभारी, यमुना चौकी पानीपत।

पुलिस ने महेंद्र चावला पर हमले के मामले किसी को भी हिरासत में या रिमांड पर नहीं लिया है। पुलिस सामान्य तौर पर जांच कर रही है। ऐसा कोई आरोपी पकड़ा जाता है तो आरोपी को सबके सामने लाया जाएगा।
दीपक कुमार, प्रभारी, सीआईए-टू पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed