फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat news

थानेदार ने उद्यमी से की वसूली

Sat, 19 Sep 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Sat, 19 Sep 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
शहर के वीआईपी सेक्टर-11 में रहने वाले एक बड़े उद्यमी से जबरन वसूली करने का मामला सामने आया है। उद्यमी ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है और दिल्ली पुलिस में तैनात एक थानेदार पर पैसे न देने पर किसी मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उद्यमी को उक्त थानेदार ने फोन कर खुद को त्रिपाठी बताया है। थाना चांदनी बाग पुलिस ने इसमें कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

मामला थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत का है। सेक्टर-11 निवासी उद्यमी रमेश चुघ ने थाना पुलिस को शिकायत दी है।

उन्होंने कहा कि उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर होना और अपना नाम त्रिपाठी बताया। उसने उसको किसी मामले के बारे में बताया और उसको 20 हजार रुपये देने की बात कही।
विज्ञापन


उसने उसकी बात टालने की कोशिश की तो आरोपी ने उसको किसी मामले में फंसाने की धमकी दी। आरोपी ने उसको फैक्ट्री तक सील करा देने की चेतावनी दी। थाना पुलिस ने उद्यमी की शिकायत लेकर खुद को सब-इंस्पेक्टर बताने वाले त्रिपाठी पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमी रमेश चुघ ने बताया कि उसके पास ऐसा फोन आया था और उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। वह बाहर होने के चलते पूरे मामले को नहीं बता सकता।

शहर में किसी पुलिसकर्मी ने उद्यमी से पैसे वसूलने का पहला मामला नहीं है। इससे पहले पानीपत के सेक्टर-29 चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर प्रताप इस तरह के मामले में फंस चुके हैं।

उद्यमी का नाम भी प्रताप है और उसने सब-इंस्पेक्टर पर कई महिलाओं के साथ मिलकर दुराचार के झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया था। इस मामले के सामने आने के बाद सेक्टर-29 के तत्कालीन प्रभारी सब-इंस्पेक्टर प्रताप को सस्पेंड कर दिया था।


थाना चांदनी बाग पुलिस को सेक्टर-11 निवासी रमेश चुघ की शिकायत मिली है। उन्होंने दिल्ली पुलिस में तैनात सब-इंस्पेक्टर त्रिपाठी पर जबरन वसूली का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी।
अनिल कुमार, प्रवक्ता, पुलिस पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed