{"_id":"bb8f13cfbb3c72226690845298c5e573","slug":"panipat-news-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो नेता के बेटे ने पत्नी और खुद को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इनेलो नेता के बेटे ने पत्नी और खुद को मारी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
Updated Tue, 08 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाटल गांव में इनेलो नेता उमेद सिंह कादियान के बड़े बेटे सोनू कादियान ने अपनी पत्नी की कनपटी पर गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली। दोनों के शव मकान के प्रथम तल पर खून में लथपथ मिले।
लड़का एमबीए फाइनल ईयर में पढ़ता था और बहू बीएड करने के बाद शहर के एक इंस्टीट्यूट में एचटेट की कोचिंग ले रही थी।
आरोपी ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ वारदात को अंजाम दिया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने दिनभर की कागजी कार्रवाई और जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया।
मामला थाना मॉडल टाउन के अंतर्गत जाटल गांव में सोमवार सुबह करीब दस बजे का है। इनेलो नेता और शुगर मिल के पूर्व डायरेक्टर उम्मेद सिंह कादियान के लड़के सोनू कादियान ने कमरे में अपनी पत्नी बबीता की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
परिवार के लोग गोली चलने की आवाज सुनकर कमरे में पहुंचे। सोनू कादियान और उसकी पत्नी बबीता के शव कमरे में खून में लथपथ मिले। परिजन दोनों को लेकर मॉडल टाउन स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मॉडल टाउन थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रख दिया। एसपी राहुल शर्मा और डीएसपी ट्रैफिक आत्माराम ने मौके का मुआयना किया। वहीं, थाना मॉडल टाउन प्रभारी विपिन कादियान और एफएसएल की टीम ने सैंपल उठाए और शवों को भी बारीकी से जांचा।
पुलिस ने उमेश कादियान के भाई सतबीर सिंह के लड़के अमित के बयान दर्ज किए। उसने बताया कि सोनू ने पहले अपनी पत्नी बबीता की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने उसके बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया और दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
चाचा पूर्व सरपंच बलिंद्र ने बताया कि उनके खेत में खुंभ लगाने का काम चल रहा है। सोनू सुबह खेत में रोटी देने गया था और कुछ देर पहले ही घर पर आया था। वह पानीपत जाने की तैयारी में था।
घर पर उसकी मां और चाची निचले हिस्से में थी। वह ऊपर बने अपने कमरे में चला गया और गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद परिवार के सदस्य वहां पहुंचे।
उमेद सिंह कादियान के चार बच्चे हैं। इनमें से सबसे बड़ा सोनू कादियान था। उसके बाद दो लड़की हैं। उन दोनों की शादी हो चुकी है। छोटा लड़का रवि ताईक्वांडो में नेशनल खिलाड़ी है। सोनू कादियान की 22 मार्च को जींद के नगूरा निवासी बबीता के साथ शादी हुई थी।
परिजनों ने बताया कि सोनू कादियान शांति में रहना पसंद करता था और किसी तरह का विवाद होने पर सबको सलाह देता था। वह कभी परिवार के सदस्यों के सामने भी ऊंची आवाज में नहीं बोलता था। इसमें बड़ा सवाल भी उठ रहा है कि आखिर सोनू के सामने क्या मजबूरी आई कि उसने एक ही मिनट में खून की होली खेल ली।
उमेद सिंह कादियान इनेलो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और शुगर मिल के डायरेक्टर रहे हैं। वे इनेलो के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक रहे हैं। उनके घर हादसा होने की सूचना मिलते ही पार्टी टज्ञेश्र नजदीकी लोग सिविल अस्पताल में पहुंचे। इनमें पूर्व परिवहन मंत्री ओमप्रकाश जैन, इनेलो नेता सूबेदार प्रताप सिंह और निशान सिंह मलिक समेत काफी लोग पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाई।
बताया जा रहा है कि सोनू कादियान की छाती और उसकी पत्नी बबीता की कनपटी पर गोली मिली है। इस स्थिति में पुलिस को भी गोली चलाने वाले का पता लगाने में पसीने छूट गए। पुलिस ने एफएसएल के फेल होने के बाद ब्लास्टिक टीम से संपर्क किया। सिविल अस्पताल में घंटों इंतजार के बाद भी ब्लास्टिक टीम नहीं पहुंच सकी।
जाटल गांव में सोमवार का दिन दोहरा मातम लेकर आया। गांव में जहां सोनू कादियान और उसकी पत्नी की मौत का गम था, वहीं गांव की एक लड़की गोहाना के गढ़ी उजाला खां गांव में पति के हत्या करने पर मातम में थे। यहां पर बिन्नी की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। उसके परिवार के लोग भी मातम में थे। बताया जा रहा है कि बिन्नी की शादी पांच मार्च को हुई थी।
जाटल गांव में एक युवक ने अपनी पत्नी को गोली मारकर खुद को गोली मार ली। आरोपी ने अपने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इसमें मुकदमा दर्ज कर लिया और दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
आत्माराम, डीएसपी ट्रैफिक पानीपत