{"_id":"635ebfc580793307282f4da7","slug":"panipat-neighbor-raped-eight-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: पड़ोसी ने आठ साल की मासूम से किया दुष्कर्म, गला दबाकर मारने का प्रयास, बेहोश बच्ची को मरा समझ भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: पड़ोसी ने आठ साल की मासूम से किया दुष्कर्म, गला दबाकर मारने का प्रयास, बेहोश बच्ची को मरा समझ भागा
Sun, 30 Oct 2022 11:48 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, बापौली, पानीपत (हरियाणा)

Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:48 PM IST
सार
पड़ोसी ने आठ साल की बच्ची को खाने की चीज दिलाने का झांसा देकर अगवा कर लिया। उसका मुंह दबाकर आरोपी उसे गांव के तालाब के किनारे झाड़ियों में ले गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
हरियाणा के पानीपत जिले के बापौली खंड के एक गांव में पड़ोसी ने आठ साल की बच्ची को खाने की चीज दिलाने का झांसा देकर अगवा कर लिया। उसका मुंह दबाकर आरोपी उसे गांव के तालाब के किनारे झाड़ियों में ले गया। जहां बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की।
बच्ची बेहोश हो गई तो आरोपी उसको मरा समझकर वहां से भाग गया। खेलते हुए एक बच्चे को बच्ची बेहोश मिली। लोग बच्ची को लेकर घर आए। इसके बाद बच्ची को सिविल अस्पताल लाया गया। बच्ची का सिविल अस्पताल में इलाज चला और आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने रविवार को आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बेटी आठ साल की है। उसकी बेटी शनिवार को स्कूल से आई थी। वह खेत में काम करने चला गया था। जब शाम को घर आया तो उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ थी। पड़ोसियों ने उसे बताया कि उसकी बेटी तालाब के किनारे झाड़ियों में बेसुध मिली है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Haryana Panchayat Election: प्रथम चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, पिछली बार के मुकाबले 15.7 प्रतिशत कम मतदान
उसके कपड़े भी फटे हुए थे और वह खून से लथपथ हालत में थी। उसने बेटी से पूछा तो उसके बताया कि पड़ोसी राजेश उसका मुंह दबाकर उठा ले गया था। तालाब के किनारे झाड़ियों में उसके साथ गलत काम किया। उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। आरोपी राजेश शादीशुदा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
बच्चियों को शिकार बनाने वाले परिचित ही
पानीपत में पिछले दो साल में बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के छह मामले सामने आए हैं। सभी मामलों में परिचित ही शामिल थे। तीन मामलों में पड़ोसी थे। इनमें से चार बच्चियों की हत्या भी कर दी गई।
दिवाली पर भी सात साल की बच्ची के साथ हुई थी दरिंदगी
पानीपत में दिवाली की रात छह साल की बच्ची को उसके पड़ोसी ने अगवा कर लिया था। मानव बली देने के लिए बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी उसी की पेंट से गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तीन दिन बाद आरोपी को पश्चिम बंगाल के हावड़ा से गिरफ्तार किया था।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। - प्रह्लाद सिंह, प्रभारी बापौली पुलिस थाना