फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, mother, suicide, committed, sun, innocence

मासूम बेटे की हत्या कर महिला फंदे पर झूली

Tue, 28 Feb 2017 12:17 AM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 28 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
panipat, mother, suicide, committed, sun, innocence
हत्या स्थल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 मतलौडा के गांव कवी में सोमवार सुबह एक महिला का शव फंदे पर लटकता मिला तो उसका पांच साल का बेटा स्टोर रूम में मृत हालत में पड़ा था। सात साल की बेटी भी लहूलुहान हालत में मिली। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


परिवार वालों के अनुसार महिला ने पारिवारिक कलह के बाद बेटे की हत्या और बेटी को मरणासन्न कर खुदकुशी की है। दूसरी तरह महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की हत्या उसके पति ने की है।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट मिले हैं, जिसमें महिला ने अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। हालांकि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका और उसके पति दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मतलौडा थाना के अंतर्गत गांव कवी में रहने वाले कुलबीर ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके ताऊ के लड़के राजेंद्र की पत्नी मोनिका अपनी बेटी कनिका और बेटे कविश को नहलाने के लिए अंदर लेकर गई थी।

उस वक्त राजेंद्र घर के बाहर मजदूरों का हिसाब कर रहा था। इसी दौरान अंदर से कनिका के चिल्लाने की आवाज आई। वे उसकी आवाज सुनकर अंदर की तरफ दौड़े, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर राजेंद्र खिड़की में एसी लगाने के लिए छोड़ी गई

खाली जगह से अंदर दाखिल हुआ तो देखा कि कनिका लहूलुहान हालत से जमीन पर पड़ी है। उसने कनिका को उठाया और दरवाजा खोलकर कर उसे लेकर अस्पताल की ओर दौड़ा। इधर दरवाजा खुल जाने पर परिजन घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि

स्टोर रूम में जमीन पर पांच साल के  कविश का शव पड़ा था और मोनिका का शव खिड़की पर फंदे से लटक रहा था। वारदात की सूचना पर पहुंची थाना मतलौडा पुलिस ने घटनास्थल से दो सुसाइड नोट बरामद किए। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

कविश की हत्या गला घोंटकर की गई थी, जबकि मासूम कनिका के सिर पर लकड़ी की थपकी से हमला किया गया था। पुलिस ने सिविल अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से शवों का पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव परिजनों को सौंप दिए गए। 

नहीं थी कोई कलह
कुलबीर ने बताया कि राजेंद्र के परिवार में किसी प्रकार की कलह नहीं थी। पति-पत्नी में अच्छा तालमेल था। मोनिका को आज अपनी छोटी बहन की शादी में जाना था। बच्चों को नहलाने के लिए अंदर ले गई थी। मोनिका ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में कुछ नहीं पता। 

बहन की शादी में नहीं जाने दे रहा था पति : प्रदीप
मोनिका के भाई प्रदीप मान ने बताया कि 28 फरवरी को उसकी छोटी बहन पूनम की शादी है। बहनोई राजेंद्र उर्फ सोनू उसकी बहन को शादी में नहीं जाने देना चाहता था। वह खुद भी नहीं आ रहा था। शायद इसी वजह से हुई कलह में बहन और भानजे की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मायके पक्ष के बयान के आधार पर मोनिका और उसके पति राजेंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


पुलिस के पहुंचने तक मां-बेटे की मौत हो चुकी थी। बेटी को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मायके पक्ष के बयान पर पति-पत्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है।
-धर्मबीर खर्ब, प्रभारी, थाना मतलौडा, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed