फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Man murdered by friends in party on New Year

Panipat: नये साल पर शराब पार्टी में दोस्तों ने की व्यक्ति की हत्या, झगड़े में कहासुनी के बाद की वारदात

Tue, 02 Jan 2024 05:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 02 Jan 2024 05:07 PM IST
सार

गांव नारा में खेत में शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ था। आरोपी दोस्त उसे एक जनवरी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए थे। मतलौडा थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Panipat: Man murdered by friends in party on New Year
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के नारा गांव के खेतों में नये साल पर शराब पार्टी के दौरान हुई कहासुनी में दो दोस्तों ने तीसरे की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने शव को हौद में डाल दिया और फरार हो गए। जब खेत में किसान आया तो उसने शव को हौद में पड़ा देखा और गांव में इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण खेत में जुट गए।

विज्ञापन


मतलौडा थाना पुलिस व एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने यहां से साक्ष्य जुटाए। मतलौडा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयानों पर दोनों नामजदों पर केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जोशी गांव निवासी शमशेर सिंह ने बताया कि उसके चाचा राजीव उर्फ खुशीराम (47) पेशे से किसान था। वो एक जनवरी सुबह घर था। उसको गांव का ही काला व धर्मबीर बुलाने के लिए आए थे। दोनों ने उसे कहा कि एक काम चलना है। दोनों उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए। तीनों ने नारा गांव के ठेके से शराब खरीदी और राममेहर किसान के खेत में बैठकर शराब पीने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों में शराब पीते हुए कहासुनी हो गई। काला व धर्मबीर ने उसके चाचा राजीव की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को पानी की हौद में डालकर फरार हो गए। इस दौरान वो उसकी तलाश करते रहे लेकिन उनका भेद नहीं लग रहा था। फिर उन्हें नारा गांव के ग्रामीण का फोन आया और राजीव के शव की सूचना दी। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए।


आरोपियों को जल्द पकड़ लेंगे- एसएचओ
शव की सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। एफएसएल ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। इन तीनों की खेत में कहासुनी हुई है। इसके बाद हत्या की गईहै। पुलिस मामले की विभिन्न पहलूओं पर जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। -विजय कुमार, प्रभारी मतलौडा पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed