{"_id":"665b1d61856fa8159e058efd","slug":"panipat-magistrate-investigation-started-in-suicide-case-by-jumping-from-the-fourth-floor-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: चौथी मंजिल से कूद आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू, सीजेएम की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: चौथी मंजिल से कूद आत्महत्या मामले में मजिस्ट्रेट जांच शुरू, सीजेएम की मौजूदगी में हुआ पोस्टमार्टम
Sat, 01 Jun 2024 06:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 01 Jun 2024 06:38 PM IST
सार
मृतक सौरव की पत्नी ने पुलिस पर आरोप लगाए। कहा कि सौरव को पुलिस ने प्रताड़ित किया था। चार दिन पहले पुलिस की सीआईए थ्री टीम ने सौरव को उठाया था, छोड़ने को 50 हजार रुपये मांग रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में कोर्ट की चौथी मंजिल से कूद आत्महत्या करने वाले लूटपाट के आरोपी के मामले की अब मजिस्ट्रेट जांच शुरू हो चुकी है। शनिवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाने सीजेएम प्रतीक जैन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उनकी मौजूदगी में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया गया। वहीं, मौके पर मृतक के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इस दौरान मृतक की पत्नी नेहा ने सौरव की मौत का जिम्मेदार पुलिस प्रशासन को ठहराया। रोती बिलखती नेहा ने कहा कि पुलिस की सीआईए थ्री टीम ने सौरव को चार दिन पहले बुधवार की शाम को उठाया था। उसे छोड़ने के लिए पुलिस कर्मी उससे 50 हजार रुपये मांग रहे थे। उसके पास इतने पैसे नहीं थे इसलिए पुलिस ने उसे नहीं छोड़ा। जबकि पुलिस ने उसे तीसरे दिन 31 तारीख को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
नेहा ने कहा कि वह उससे खुद पुलिस की कस्टडी में मिलकर आई। वह उससे कुछ बात कहना चाह रहा था लेकिन पुलिस की वजह से बात नहीं कर पाया। सौरव को पुलिस ने धमकी दी थी। नेहा ने कहा कि सौरव आत्महत्या करने वालों में से नहीं था। पुलिस ने उसे प्रताड़ित किया है। वह कोर्ट परिसर की वह सीसीटीवी देखना चाहती हैं।
विज्ञापन
ताकि उसे पता लग सके कि सौरव वहां से खुद कूदा है या पुलिस ने उसे फैंका है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतक की पत्नी ने हाय हाय प्रशासन की नारेबाजी तक की। डीएसपी सतीश गौतम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन महिला रोते बिलखते हुए पुलिस पर आरोप लगाती रही।
जबकि पुलिस के मुताबिक प्रवासी श्रमिक से मारपीट के मामले में सेक्टर 29 थाना पुलिस सौदापुर निवासी सौरव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी पर लेकर आई थी। सौरव का मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद उसे कोर्ट ले जाया गया। कोर्ट में सौरव का वारंट तैयार किया जा रहा था कि सौरव ने पुलिस कर्मी से हाथ छुड़ाकर चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।
जिस पर सौरव को मौके पर ही मौत हो गई। करीब चार साल पहले सौरव की शादी हुई थी। उसकी एक करीब दो ढाई साल की बेटी है। जिसे लेकर उसकी पत्नी नेहा पोस्टमार्टम हाउस पहुंची थी।
पुलिस ने सौरव को पप्पू साहनी निवासी बिहार की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। पप्पू ने शिकायत दी थी कि सात नवंबर 2021 की रात उसके साथ शराब नशे में धुत चार युवकों ने मारपीट कर लूटपाट की थी।
अब सीसीटीवी की भी होगी जांच
मौके पर पहुंचे डीएसपी सतीश गौतम, एसएचओ राजबीर ने कहा कि अब पूरे मामले की जांच पड़ताल मजिस्ट्रेट ही करेंगे। इसमें पुलिस का हस्तक्षेप नहीं होगा। वहीं, चर्चाएं रही कि अब कोर्ट में लगे सीसीटीवी की भी जांच कराई जाएगी। जिसमें सौरव के छत से कूदने के असल कारण सामने आ सकेंगे।