फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Jewelry and cash stolen by break the locks of house of Jaipur Deputy Commissioner

Panipat: जयपुर के उपायुक्त के घर के ताले तोड़ जेवर व नकदी चोरी, वारदात के बाद फ्रीज से खाने का सामान खाया

Mon, 24 Jul 2023 07:17 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 07:17 PM IST
सार

घटना सेक्टर 13-17 की है, चोरों ने वारदात के बाद फ्रिज में से खाने का सामान भी खाया। उपायुक्त के पिता कस्टम विभाग से कमिश्नर व माता नापतोल विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद से रिटायर्ड हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Panipat: Jewelry and cash stolen by break the locks of house of Jaipur Deputy Commissioner
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में जयपुर के उपायुक्त के सेक्टर 13-17 स्थित घर के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर व 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने मकान में घुसते ही सीसीटीवी कैमरे पर कैप लगा दी और दूसरे कैमरे का कनेक्शन काट दिया। वारदात के दौरान चोरों ने फ्रिज से खाने का सामान निकालकर भी खाया।

विज्ञापन


उपायुक्त के पिता दुलीचंद कस्टम विभाग में कमिश्नर के पद से सेवानिवृत हैं और करनाल लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। उस वक्त उपायुक्त के माता-पिता अपने दिल्ली स्थित मकान में गए थे। पड़ोसियों ने उन्हें मकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


सेक्टर 13-17 निवासी दुलीचंद ने बताया कि वह कस्टम विभाग में कमिश्नर और उनकी पत्नी नापतोल विभाग से असिस्टेंट कमिश्नर के पद से सेवानिवृत हैं। उनका छोटा बेटा राजस्थान कैडर में आईएएस अधिकारी हैं। वे फिलहाल राजस्थान के जयपुर में उपायुक्त हैं। बड़ा बेटा कमल किशोर सेक्टर 13-17 में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका दिल्ली में भी मकान है। वह 19 जुलाई को परिवार संग दिल्ली स्थित मकान पर चला गया था। पड़ोस में रहने वाली मीनाक्षी बंसल ने उन्हें रविवार को फोन कर बताया कि घर की खिड़की खुली हुई है। उन्होंने अपने जानकार सन्नी बरेजा को घर भेजा। सन्नी ने एक लड़के को अदंर भेजा तो उसने बताया की अंदर सामान बिखरा हुआ है।

उसने अपने बड़े बेटे कमल किशोर को फोन कर घटना के बारे में बताया। कमल किशोर ने घर पहुंचकर डायल 112 पर कॉल की। वह भी देर शाम तक घर पहुंच गए। उनको कमरों में सामान बिखरा मिला और अलमारी का ताला टूटा था।

अलमारी से एक तोले सोने के झुमके, डेढ़ तोले सोने की चेन, दो तोले का मंगलसूत्र, दो तोले सोने का हार, दो तोले के टॉप्स, 25 हजार रुपये व एक 10 हजार रुपये की घड़ी चोरी मिली। यहां फ्रिज का सामान भी बिखरा पड़ा था। देखने से लगता है कि चोरों ने वारदात के दौरान फ्रिज से भी कुछ निकालकर खाया है।

कैमरे पर टांगी टोपी, दूसरे का कनेक्शन काटा
सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हुई है। वारदात 21 जुलाई की रात को 12:13 बजे की है। घर में तीन चोर घुसते हुए दिखाई दे दिए। जिसमें से दो युवक नाकाबपोश थे। एक का चेहरा दिख रहा था। चोरों ने आंगन में लगे एक कैमरे की कैप लगा दी थी और दूसरे का कनेक्शन काट दिया गया। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया है।


पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। -प्रवीण कुमार, प्रभारी सेक्टर 13-17 थाना पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed