फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, IT, Department, rad, 1.80, crore, surrender

पांच प्रतिष्ठानों ने किए 1.80 करोड़ सरेंडर

Thu, 09 Mar 2017 12:40 AM IST
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Mar 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
panipat, IT, Department, rad, 1.80, crore, surrender
- फोटो : Demo Pic
आयकर विभाग के सर्वे में बीकानेर स्वीट्स की दोनों दुकानों से कुल एक करोड़ रुपये और मलिक पेट्रोल पंप एवं डर्बी डेयरी से 80 लाख रुपये सरेंडर हुए हैं। आयकर विभाग ने 1.80 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन


योजना के तहत इस पैसे को चार साल तक फ्रीज किया जाएगा और इसको गरीबों के कल्याण पर खर्च किया जाएगा।  आयकर विभाग की संयुक्त आयुक्त मोनिका सिंह की अगुवाई में पांच टीमों ने मलिक पेट्रोल पंप सनौली रोड, मलिक ऑटो बबैल रोड
विज्ञापन


मलिक होंडा जीटी रोड, बीकानेर स्वीट्स के मॉडल टाउन व सुखदेव नगर चौक और जाटल रोड पर स्थित डर्बी डेयरी पर मंगलवार दोपहर बाद से सर्वे शुरू किया जो बुधवार अल सुबह करीब साढ़े चार बजे पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयकर विभाग के एक अधिकारी के अनुसार बीकानेर स्वीट्स की दोनों दुकानों से एक करोड़, मलिक पेट्रोल पंप के तीनों प्रतिष्ठानों से 60 लाख और डर्बी डेयरी जाटल रोड से 20 लाख रुपये सरेंडर किए गए हैं। 


पानीपत के पांच प्रतिष्ठानों पर सर्वे पूरा कर लिया गया है। बीकानेर स्वीट्स से एक करोड़, मलिक पेट्रोल पंप की तीनों इकाइयों से 60 लाख व डर्बी डेयरी से 20 लाख रुपये सरेंडर किए गए हैं। इस पैसे को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जमा करा दिया है। 
मोनिका सिंह, संयुक्त आयकर आयुक्त पानीपत। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed