फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat gang rape case: Suspect seen in CCTV, police team of four districts engaged in investigation

पानीपत सामूहिक दुराचार मामला: सीसीटीवी में नजर आए संदिग्ध, खुलासे की आस, चार जिलों की पुलिस टीम जांच में जुटी

Mon, 25 Sep 2023 12:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 25 Sep 2023 12:28 AM IST
सार

चार जिलों की पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। तीन आईपीएस और 800 पुलिसकर्मी शामिल हैं। यूपी में पीड़ितों के गांव जाकर भी पुलिस की टीमें पूछताछ और पड़ताल करेंगी। 

विज्ञापन
Panipat gang rape case: Suspect seen in CCTV, police team of four districts engaged in investigation
थाना मतलौडा के अंतर्गत एक डेरे पर जांच को पहुंचे पुलिस अधिकारियों की गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में थाना मतलौडा के अंतर्गत एक गांव के दो डेरों पर महिलाओं से सामूहिक दुराचार और लूटपाट के मामले में एसटीएफ करनाल के साथ एसटीएफ सोनीपत की भी टीम जांच करने पहुंची। तीन आईपीएस अधिकारियों की देखरेख में एसआईटी समेत करनाल, जींद, सोनीपत व रोहतक जिले से सीआईए के 800 पुलिस अधिकारी व कर्मचारी वारदात की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस को नोहरा गांव में एक सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार संदिग्ध सामने आए हैं। चारों घटना से पहले यहां से निकले थे और अगले दिन अल सुबह वापस जाते नजर आ रहे हैं। अब पुलिस आसपास के करीब 20 संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ पीड़ितों के उत्तर प्रदेश में उनके गांव और रिश्तेदारी में पुरानी रंजिश का भी पता लगा रही है। पुलिस ने शीघ्र ही वारदात के खुलासे का दावा किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने रविवार को मतलौडा थाने में सभी टीमों के साथ विस्तार से घटना के संबंध में जानकारी ली। एसटीएफ करनाल के एसपी राजेश फौगाट ने रविवार को एकबार फिर दोनों डेरों का दौरा किया। इसके साथ थाना मतलौडा प्रभारी विजय कुमार ने पूरा दिन डेरे पर महिलाओं से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ सीआईए-थ्री के प्रभारी रहे छबील सिंह ने पीड़िताओं को 200 संदिग्धों की फोटो एलबम दिखाई। महिलाओं ने उनमें से किसी के न होने की बात कही। इस बीच एसटीएफ सोनीपत से इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर भी पहुंचे। उन्होंने महिलाओं से 15 मिनट और पीड़ित से अलग से पूछताछ की। इसके साथ पुलिस की एक टीम पीड़ितों के उत्तर प्रदेश गांव और रिश्तेदारों में रंजिश का पता लगा रही है।

नोहरा के पास सीसीटीवी में आए नजर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, नोहरा गांव के पास एक सीसीटीवी कैमरे में चार संदिग्ध नजर आए हैं। वे चारों प्लेटिना मोटरसाइकिल पर हैं। डेरे के नजदीक एक किसान ने भी बदमाशों के प्लेटिना मोटरसाइकिल पर होने की जानकारी दी है। इनका सीसीटीवी में आने-जाने का समय वारदात के समय के साथ लगभग मिलान करता है। वे डेरों की तरफ रात 10:12 बजे जाते हुए नजर आ रहे हैं और अल सुबह 4:12 बजे वापस आते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी में संदिग्धों के चेहरे साफ नहीं आ रहे हैं।

महिलाएं और पीड़ित लगातार बदल रहे बयान
पुलिस का मानना है कि सामूहिक दुराचार की शिकार तीनों महिलाएं और पीड़ित लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। ऐसे में पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बनती जा रही है। महिलाएं एक लंबे और तोंद वाले व्यक्ति के आरोपियों की अगुवाई करने की बात कह रही है, जबकि पुलिस हिरासत में लिए गए गांव के चार बदमाशों का हुलिया उनसे मिलान नहीं हो पा रहा है। एक जानकार ने बताया कि महिलाएं दबाव में इस तरह के बयान बदल रही हैं।

नदारद रहने वाले चौकी प्रभारी पर लटकी कार्रवाई की तलवार
सामने आया है कि वारदात की रात थर्मल चौकी के प्रभारी क्षेत्र में नहीं थे। अगले दिन भी वे हाईकोर्ट में चले गए थे। पुलिस अधिकारी इसको भी गंभीर मान रहे हैं। माना जा रहा है कि मामले में संबंधित चौकी प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

डेरा मालिक खेती छोड़ने और फार्म मालिक गनमैन रखने को तैयार
डेरा मालिक ने बताया कि वह 55 एकड़ अपनी खुद और 35 एकड़ ठेके पर लेकर खेती करता है। खेती की देखभाल के लिए ही उत्तर प्रदेश के एक गांव से परिवार को डेरे में लाया था। इनसे पहले भी कई लोग काम कर चुके हैं। इस तरह की वारदात के बाद मजदूर नहीं रहेंगे तो उन्हें मजबूरन खेती छोड़नी पड़ेगी। उधर मछली फार्म संचालक ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से अब उनको रात के समय गनमैन रखना पड़ेगा।

पुलिस जांच में कई पहलू हाथ लगे हैं, जो आरोपियों तक पहुंच रहे हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस वारदात का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। - अजीत सिंह शेखावत, एसपी, पानीपत।

दरिंदों की वजह से पत्नी की जान चली गई, बेटी को छोड़कर आऊंगा गांव : महेंद्रपाल
दरिंदों की वजह से पत्नी विमला की जान चली गई। जिस वक्त दरिंदे पत्नी के साथ मारपीट कर रहे थे, उसकी नौ वर्षीय बेटी भी उसी चारपाई पर सोई थी। दरिंदों की बेटी पर नजर नहीं पड़ी, वरना मासूम को भी शिकार बना सकते थे। अब उसने ठान लिया है कि पुलिस की जांच खत्म होने के बाद वह अपनी बेटी को अपने गांव में परिवार के पास छोड़कर आएगा और 13 वर्षीय बेटे संजय के साथ पानीपत में रहकर मेहनत करेगा। यह कहना है तन्मय धींगड़ा के मछली फाॅर्म पर काम करने वाले पीड़ित उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी महेंद्र पाल का।

वहीं दूसरे डेरे पर रहने वाली महिलाओं ने भी कुछ इसी तरह की बात कही। उनमें से 24 वर्षीय एक महिला ने कहा कि उसकी इकलौती बेटी है। दरिंदों ने मुझे तो जिंदगीभर का दर्द दे दिया, लेकिन मैं अपनी बेटी को यहां नहीं रखूंगी। पुलिस की जांच खत्म होने के बाद वापस अपने गांव में जाकर रहूंगी। यहां रहूंगी तो भविष्य में बेटी को भी खतरा हो सकता है। मैं अपने गांव में जाकर रहूंगी और बेटी को अच्छी परवरिश दूंगी। वहीं दूसरी महिला ने कहा कि पुलिस लगातार उनसे पूछताछ कर रही है। जबकि दरिंदे बाहर खुलेआम घूम रहे हैं। उन्हें जल्द नहीं पकड़ा गया तो वे किसी और को शिकार बनाएंगे।
दरिंदों को हो फांसी : पीड़ित महिलाएं

पीड़ित महिलाओं ने कहा कि जिस प्रकार दरिंदों ने उन्हें रहम की भीख मांगने पर भी नहीं बख्शा, उसी प्रकार पुलिस भी दरिंदों का न बख्शे। उन्हें मिलते ही गोली मारे या फांसी की सजा दे। उसके बाद ही उन्हें इंसाफ मिलेगा।

पीड़ित से दोबारा पूछताछ कर सकती है पुलिस
पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़ित महिलाएं और उनके पति पुलिस जांच में सही तरीके से सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे बार-बार बयान बदल रहे हैं। पीड़ित महिलाएं बदमाशों की सिर्फ कद-काठी के बारे में ही बता पा रही हैं, जबकि बदमाश तीन घंटे तक डेरे पर रुके थे। ऐसे में क्यां उन्होंने एक बार भी एक-दूसरे का नाम नहीं लिया। महिलाएं दरिंदगी की लोकेशन भी बार-बार बदल रही हैं। ऐसे में पुलिस जल्द परिवार से दोबारा पूछताछ कर सकती है।

आपराधिक रिकॉर्ड वालों के फोटो दिखाए
एसआई छबील सिंह रविवार को करीब 200 से अधिक आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों, आसपास पुलिस की जांच में सामने आए संदिग्धों की करीब 200 से अधिक फोटो लेकर पहुंची, जिन्हें पीड़ित महिलाओं और उनके पतियों को दिखाया गया, लेकिन उनमें से कोई नहीं मिला।

जनवादी महिला समिति आज करेगी प्रदर्शन
जनवादी महिला समिति ने डेरों पर सामूहिक दुराचार और लूटपाट की वारदात की निंदा की है। समिति इसके विरोध में सोमवार को प्रदर्शन करेगी। राज्य अध्यक्ष सविता, महासचिव उषा सरोहा, जिला अध्यक्ष संतरों व सचिव पायल ने कहा कि दो डेरों पर तीन महिलाओं से सामूहिक दुराचार और एक अन्य महिला की मारपीट के बाद मौत की घटना ने दहला दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed