फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat,factory,inld,leader

फैक्ट्री चलाने वाला सरगना इनेलो नेता भूमिगत

Fri, 23 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Fri, 23 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
गांव रेरकलां के पास नकली मोबिल ऑयल की फैक्ट्री चलाने वाला इनेलो नेता भूमिगत हो गया है। पांच दिन बाद भी सीआईए-वन आरोपी इनेलो नेता को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सीआईए-वन लगातार आरोपी के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। सीआईए-वन की टीम जल्द इनेलो नेता को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


नकली मोबिल ऑयल की फैक्ट्री चलाने के आरोपी इनेलो नेता बिजेंद्र कादियान निवासी गांव सिवाह, नरेश निवासी गांव नरूखेड़ी व राजू निवासी गांव रजापुर को सीआईए-वन अब तक गिरफ्तार करने में असफल साबित हो रही है। सीआईए-वन के अनुसार सभी आरोपी अब तक फरार है। टीमें लगातार तीनों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


विदित है कि गत माह सीआईए-वन ने गांव रेरकलां के पास स्थित पर छापा मारकर लाखों रुपये का नकली मोबिल ऑयल पकड़ा था। सीआईए-वन ने फैक्ट्री से तीनों ट्रकों को भी कब्जे में लिया था। फैक्ट्री में काम करने वाले सात मजदूरों को भी सीआईए-वन ने धर-दबोचा था। छापेमारी के एक माह बाद सीआईए-वन ने नकली मोबिल ऑयल बनाने के लिए सरगना सुभाष पंडित निवासी गांव धर्मगढ़ को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष पंडित की गिरफ्तारी के लिए इनेलो नेता समेत तीन लोगों की भी मामले में संलिप्तता पाई गई थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी थी।


अब तक तीनों आरोपी फरार हैं। तीनों की धरपकड़ के लिए सीआईए-वन की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। अब तक कई ठिकानों पर छापेमारी की जा चुकी है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अजय मोर, प्रभारी सीआईए-वन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed