{"_id":"583b28274f1c1b5f290886e7","slug":"panipat-ekta-express-train-coach-one-hour-late","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकता एक्सप्रेस में डिब्बों को लेकर हंगामा, एक घंटे देरी से चली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकता एक्सप्रेस में डिब्बों को लेकर हंगामा, एक घंटे देरी से चली
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत रेलवे स्टेशन पर रोहतक से होकर भिवानी जाने वाली एकता एक्सप्रेस के यात्रियों ने अतिरिक्त डिब्बे जुड़वाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। ट्रेन के इंजन के आगे तक खड़े हो गए। यात्रियों का आरोप है कि ट्रेन में यात्रियों की संख्या सामान्य से दोगुना होने के बाद भी डिब्बे नहीं जोड़े जा रहे।
भीड़ हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन का टेस्ट देकर लौटने वालों के चलते हुए थी। यात्रियों का हंगामा बढ़ता देख जीआरपी और आरपीएफ को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। इसके चलते करीब ट्रेन करीब एक घंटे देरी से करीब पौने दस बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। जीआरपी और आरपीएफ ने मामले में कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
ट्रेने चंडीगढ़ से पानीपत रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। यहां पर रोहतक से होकर भिवानी जाने वाली एकता एक्सप्रेस को अलग कर दिया गया और उसमें इंजन जोड़ दिया। पानीपत रेलवे स्टेशन से ट्रेन के चलने का समय 8:40 था, लेकिन ट्रेन में यात्री सामान्य से दोगुना हो गए।
विज्ञापन
यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने तक की जगह नहीं मिली। इस पर कुछ यात्री ट्रेन के इंजन के आगे पटरी पर उतर गए और हंगामा करने लगे। यात्री ट्रेन में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने की मांग कर रहे थे। यात्रियों ने कहा कि रेलवे टिकट देती है, तो यात्रियों को सुविधा देने का काम भी बनता है।
रेलवे अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने सबको अनसुना कर दिया। जीआरपी और आरपीएफ अधिकारियों ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन यात्री ट्रैक से नहीं हटे। जीआरपी और आरपीएफ को इन लोगों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
इनमें से कई को जबरदस्ती ट्रैक से उठाया गया। दो को हिरासत में ले लिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने इसके बाद 9:37 बजे ट्रेन को रवाना किया। यात्री मोहित, कृष्णा, चंचल और नीलम ने बताया कि ट्रेन में चंडीगढ़ से भी भीड़ थी। पानीपत रेलवे स्टेशन पर आते ही ट्रेन के आधे डिब्बों को अलग कर दिया गया।
इससे दूसरे डिब्बों में बैठे यात्री भी आ गए। इसके बाद ट्रेन में चढ़ने तक का रास्ता नहीं मिला। इससे उनकी ट्रेन निकल गई। अब उनको देर रात जाने वाली दूसरी ट्रेन में जाना पड़ेगा।
कई ट्रेन हो गई लेट
पानीपत रेलवे स्टेशन पर एकता एक्सप्रेस को रोके रखने के कारण अंबाला-दिल्ली और दिल्ली-अंबाला ट्रैक पर चलने वाली कई ट्रेन लेट हो गईं। रेलवे अधिकारियों ने हंगामे के कारण कई ट्रेनों को आउटर पर ही रोक दिया। कई ट्रेनों को दूसरे प्लेटफार्मों से गुजारा गया।