फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: During tuition, the teacher threw a copy at the eyes of a five year old child

Panipat: ट्यूशन में शिक्षक ने पांच साल की मासूम के आंख पर कॉपी फेंक मारी, चली गई रोशनी, केस दर्ज

Sat, 25 May 2024 02:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत/समालखा (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत/समालखा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 25 May 2024 02:16 AM IST
सार

घटना समालखा की गांधी कॉलोनी की है, मार्च में हीबच्ची का स्कूल में दाखिला कराया था। एक माह बाद बच्ची का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दादा की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Panipat: During tuition, the teacher threw a copy at the eyes of a five year old child
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हारियाणा के समालखा की गांधी कॉलोनी में एक ट्यूशन टीचर ने पांच साल की बच्ची की आंख पर कॉपी फेंककर मारी। इससे बच्ची की आंखों से खून बहने लगा और उसकी रोशनी चली गई। करीब एक माह तक निजी अस्पताल में उपचार के बाद भी बच्ची की आंख को बचाया नहीं जा सका। अब बच्ची के दादा की शिकायत पर समालखा पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांधी कॉलोनी, समालखा निवासी रामदीन ने बताया कि वह पेशे से मजूदर है। उसकी पांच वर्षीय पोती प्रीति कॉलोनी में ही एक निजी स्कूल में पढ़ती है। मार्च में ही स्कूल में उसका दाखिला कराया था। इसी स्कूल में महिला टीचर प्रवीण भी पढ़ाती है। परिजन स्कूल के बाद प्रीति को प्रवीण के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए भी भेजते थे।
विज्ञापन


उसकी दूसरी सात वर्षीय पोती भी प्रवीण के पास ट्यूशन जाती थी। बीती पांच अप्रैल को परिजनों ने दोनों बहनों को ट्यूशन के लिए आरोपी शिक्षक प्रवीण के पास भेजा था, जहां गुस्से में शिक्षक ने प्रीति के आंख पर कॉपी फेंककर मारी। यह प्रहार इतना तेज था कि मौके पर ही मासूम प्रीति के आंखों से खून बहने लगा और वह चिल्ला उठी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक ने उसका मुंह धुलवाने के बाद चुप कराकर घर भेज दिया। जब प्रीति घर आई तो उसकी चोटिल आंख सूज गई थी और अब भी खून बह रहा था। तब उसकी बहन ने परिजनों को पूरी बात बताई।


परिजन प्रीति को पानीपत में एक निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां डॉक्टर ने बताया कि आंख में अंदर तक चोट लगी है। खून के कारण इंफेक्शन हो गया है, इसलिए उसकी आंखों की रोशनी चली गई। अब तक प्रीति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी टीचर प्रवीण पर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed