फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Dead body of CRPF jawan from UP found in Yamuna

Panipat: यूपी निवासी CRPF जवान का यमुना में मिला शव, कमर पर दुपट्टे से बंधे बैग में मिले पत्थर

Tue, 21 Nov 2023 11:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Nov 2023 11:14 PM IST
सार

जवान पांच दिन से लापता था। आंध्र प्रदेश से ड्यूटी से एक माह के अवकाश पर घर आया था। फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर एएसपी पहुंचे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीआरपीएफ जवान की कमर पर ही उसका पिट्ठू बैग दुपट्टे से बंधा मिला, पुलिस को बैग के अंदर कुछ पत्थर भी मिले हैं।

विज्ञापन
Panipat: Dead body of CRPF jawan from UP found in Yamuna
मृतक जवान सिद्धार्थ चौधरी का फाइल फोटो। जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सीआरपीएफ जवान का शव मंगलवार को पानीपत के सनौली के पास यमुना में मिला। वह पांच दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। कैराना यूपी पुलिस ने शव को यमुना से बाहर निकलवाया। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि जवान आंध्र प्रदेश में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। वह एक माह के अवकाश पर घर आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि यमुना पुल बार्डर के समीप यमुना नदी में एक युवक का शव है। हरियाणा और यूपी दोनों ओर से लोग मौके पर पहुंचे। सनौली यमुना घाट के सामने दूसरी तरफ शव बरामद किया गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को यमुना से बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन


शव की शिनाख्त उसकी जेब से मिले परिचय पत्र से सिद्धार्थ चौधरी (30) निवासी मोहल्ला सुभाषनगर कस्बा बनत शामली यूपी के रूप में हुई। एएसपी ओपी सिंह फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों के अनुसार वह आठ नवंबर को एक माह के अवकाश पर आंध्र प्रदेश से चला था और दो दिन में घर पहुंच गया था। इसके बाद 16 नवंबर को दोपहर में वह घर से बिना बताए लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका था। एक दिन पूर्व ही मृतक के भाई मोहित ने आदर्श मंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमर पर बंधे बैग में निकले पत्थर
सीआरपीएफ जवान की कमर पर ही उसका पिट्ठू बैग दुपट्टे से बंधा मिला। पुलिस को बैग के अंदर से कुछ पत्थर भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि पत्थरों को शव पानी के ऊपर न आए, इसलिए रखे गए होंगे। हालांकि, जवान का मोबाइल नहीं मिला। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखे। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका भी जताई है।


तीन भाइयों में सबसे छोटा था सिद्धार्थ 
सीआरपीएफ जवान सिद्धार्थ चौधरी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता ऋषिपाल दुकान चलाते हैं। सिद्धार्थ की शादी तीन अप्रैल 2022 को हुई थी। उसकी एक आठ माह की बेटी बताई गई है। ड्यूटी पर ही वह अपनी पत्नी को भी साथ रखता था। त्योहारों के चलते वह पत्नी और बेटी के साथ घर आया था। पत्नी गोवर्धन पूजा पर्व पर मायके गई थी।

विशेष पैनल की देखरेख में होगा पोस्टमार्टम
शामली यूपी के एसपी अभिषेक का कहना है कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जाहिरा तौर पर कोई चोट के निशान शव पर नहीं मिले। मृतक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले की दर्ज की गई थी। चिकित्सकों के विशेष पैनल की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed