{"_id":"581f74994f1c1b6729b372b4","slug":"panipat-change-atm-card-withdraw","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने एटीएम बदलकर निकाले 60 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने एटीएम बदलकर निकाले 60 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Sun, 06 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
atm card
- फोटो : Demo pic
दो शातिर बदमाशों ने तहसील कैंप स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम में एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 60 हजार रुपये की चपत लगा दी। बदमाशों ने व्यक्ति को मदद का भरोसा देकर वारदात को अंजाम दिया। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना शहर के अंतर्गत तहसील कैंप क्षेत्र में शनिवार को दो शातिर बदमाशों ने ओमप्रकाश निवासी वार्ड दो, इंदिरा कॉलोनी का एटीएम कार्ड बदलकर 60 हजार रुपये निकाल लिए। ओमप्रकाश ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को घरेलू काम के लिए तहसील कैंप में एटीएम से पांच हजार निकलवाने के लिए गया था।
एटीएम पर पहले से ही दो युवक मौजूद थे। वह जैसे ही एटीएम कार्ड को मशीन में डालने लगा तो युवकों ने उसको रोक दिया और कहा कि एटीएम कार्ड को पलट कर लगाएं। उसने कार्ड को पलटकर मशीन में डाला तो मशीन ने कार्ड को आउट ऑफ सर्विस बता दिया। दो युवकों ने उससे एटीएम कार्ड लेकर खुद मशीन में लगाया
विज्ञापन
उसे पांच हजार रुपये निकालकर दे दिया। इसके बाद युवकों ने उसको एटीएम कार्ड वापस कर दिया। शनिवार शाम को उसके फोन पर बैंक खाते से पैसे निकलने का संदेश आया। उसने एटीएम कार्ड की जांच की तो एटीएम कार्ड बदला हुआ था। उसने तुरंत तहसील कैंप चौकी में जाकर इसकी शिकायत दी।
पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।