{"_id":"5877c7d94f1c1b1729bab4f2","slug":"panipat-chaku-se-hamla","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ को किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने से टोका तो चाकू से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ को किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करने से टोका तो चाकू से किया हमला
amar ujala beuro panipat
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कालोनी के पास एक अधेड़ व्यक्ति ने एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। जब उसको एक राहगीर ने टोका तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान उसके हाथ की अंगुलियों में चाकू लग गया। अधेड़ मामला बढ़ते देख मौका पाकर फरार हो गया। उसका एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया। थाना शहर पुलिस ने इस मामले में किसी तरह की सूचना न मिलने की बात कही है।
कालोनी में किशोरी कोचिंग सेंटर पर जा रही थी। अधेड़ पैदल ही उसके पीछे लग लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी उसकी छेड़छाड़ से तंग हो गई। आसपास के दुकानदार व राहगीर भी तमाशबीन बने रहे। इसी समय इसराना निवासी सुरेश खैंची वहां से गुजर रहा था। उसने अधेड़ को उसकी हरकतों पर टोक दिया। बताया जा रहा है कि अधेड़ ने इसी बात से खफा होकर युवक पर चाकू से हमला कर दिया।
सुरेश खैंची ने चाकू के हमले से बचने का प्रयास किया, लेकिन उसके हाथ की अंगुलियों में चाकू लग गया। अधेड़ इसी वक्त मौका पाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों उसको एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सुरेश खैंची आम आदमी पार्टी का इसराना का ब्लॉक अध्यक्ष बताया जा रहा है। दुकानदारों व लोगों का कहना है कि करीब 20 मिनट तक घटना चली, लेकिन इस दौरान पुलिस की कोई गश्त इस तरफ नहीं आई। थाना शहर प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि पुलिस के पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।