{"_id":"5884fe2a4f1c1b4258efeb16","slug":"panipat-bike-youk-ki-ded","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे मेें बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे मेें बाइक सवार युवक की मौत
amar ujala beuro panipat
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना रोड बिंझौल मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। आठ मरला चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव नंगला तवरलाल, फर्रुखाबाद यूपी निवासी राजन (17) तीन दिन पहले ही काम की तलाश में पानीपत आया था। वह पानीपत में दूध का काम करने वाले अपने जानकार मनबीर के पास आर्य नगर स्थित कमरे पर ठहरा था। वह गांव बलाना निवासी चालक विपिन के साथ पहले भी काम कर चुका था। वह रात को करीब ढाई बजे दूध उतारने के बाद बाकी लोग कमरे पर चले गए और रविवार सुबह तीन बजे विपिन और राजन बाइक पर गांव बलाना के लिए रवाना हुए। बाइक राजन चला रहा था। सुबह करीब सवा तीन बजे गोहाना रोड पर बिंझौल मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में राजन की मौत हो गई। जबकि विपिन घायल हो गया। उसने राजन को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। हड़बड़ाहट में विपिन बाइक उठाकर वापस कमरे की तरफ रवाना हुआ। कमरे के पास पहुंचते ही बाइक दो टुकड़ो में बंट गई। विपिन ने घटना की जानकारी कमरे पर रहने वाले मनबीर व पुष्पेंद्र को दी। मनबीर ने बताया कि विपिन बहुत घबराया हुआ था। मनबीर ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही आठ मरला चौकी पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। जहां देर सायं पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
दस बहन-भाइयों में था सबसे छोटा
राजन के भाई ऋषिपाल ने बताया कि वे लोग पांच बहन-पांच भाई हैं। दस भाई-बहनों में राजन सबसे छोटा था। ऋषिपाल का कहना है कि वह हिमाचल प्रदेश में ट्रक चालक के तौर पर काम करता है। गुड़गांव में उसका एक जानकार है। राजन को एक सप्ताह पहले उसके पास छोड़ा था, ताकि कुछ काम सीख लेगा। लेकिन राजन तीन दिन पहले पानीपत आ गया। उनके पास सुबह फोन गया और हादसे की सूचना दी गई।
विज्ञापन
गोहाना रोड पर बिंझौल मोड़ के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राममेहर सिंह, प्रभारी, आठ मरला चौकी।