{"_id":"583f1ec54f1c1b626bde5731","slug":"panipat-bank-khali","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पेंशनधारियों व कर्मचारियों की सैलरी तो आएगी, लेकिन बैंक से नहीं निकाल सकेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में पेंशनधारियों व कर्मचारियों की सैलरी तो आएगी, लेकिन बैंक से नहीं निकाल सकेंगे
amar ujala beuro panipat
Updated Thu, 01 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
d
- फोटो : d
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत जिले में आए दिन नोटों की कमी आती जा रही है। जिस कारण पहले तो आमजन परेशान ही था अब पेंशन धारक व सरकारी कर्मचारियों के खाते में आने वाली सैलरी को लेकर भी लाले पड़ सकते है। नवंबर महीने की पेंशन व सैलरी कर्मचारियों के खाते में आ तो जाएगी। लेकिन पैसों की कमी होने के कारण पेंशन धारक व सरकारी कर्मचारी अपनी सैलरी अपने खातों से नहीं निकाल पाएंगे।
नवंबर महीना खत्म हो चुका है, आज नया महीना दिसंबर शुरू हो गया है। पिछले महीने की पेंशन व सैलरी जिले के करीब डेढ़ लाख खातों में आ जाएगी। अगर आरबीआई की और से पानीपत जिले में पेंशन व सैलरी के अनुसार पैसे नहीं आते है तो समस्या और गहरी हो सकती है। जिले में मुख्य रूप से सरकारी कर्मचारियों पेंशन व सैलरी एसबीआई बैंक व इनकी शाखाओं में आती है। जिले में एसबीआई बैंक की 16 शाखाएं और 36 एटीएम है। सबसे अधिक सैलरी इसी बैंक में ही आती है। लेकिन बुधवार को खुद एसबीआई बैंक ने अपने उपभोक्ताओं को दस-दस के नोट व दस के सिक्के बांटे है।
सैलरी तो आएगी, लेकिन बैंक से नहीं निकाल सकेंगे
पानीपत जिले में पेंशन धारकों व कर्मचारियों की सैलरी उनके खातों में तो आ जाएगी। लेकिन पेंशन धारक व कर्मचारी अपनी पेंशन व सैलरी अपने खातों से नहीं निकाल पाएंगे। इसका कारण जिले में करीब एक सप्ताह से एसबीआई बैंक में कैश नहीं आने से पड़ रहा है। सरकारी कर्मचारियों की करीब 85 प्रतिशत सैलरी एसबीआई बैंकों व इनकी शाखाओं में ही आती है। लेकिन बैंक में ही सात दिनों से आरबीआई से कैश नहीं आ रहा है तो बैंक सैलरी देने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
जिले के 211 में से 195 एटीएम हुए अपग्रेड, लेकिन कोई फायदा नहीं
जिले में 211 एटीएम में से 195 से अधिक एटीएम अपग्रेड किए जा चुके है। लेकिन जिले में बैंकों में भीड़ जस की तस बनी हुई है एटीएम के अपग्रेड होने से भीड़ पर कोई फर्क नहीं पड़ा। बैंकों में कैश नहीं होने से जिले के दो-चार एटीएम ही चल पा रहे हैं। लेकिन वे भी 12 बजे के बाद बंद हो गए। बुधवार को एसबीआई के एटीएम पर भी ताला लगा रहा। सबसे अधिक एसबीआई के एटीएम शहर में चले रहने से लोगों को कुछ तो राहत मिल रही थी। लेकिन बुधवार को यह राहत भी शहर के लोगों को नहीं मिल सकी। रात करीब 1 बजे एसबीआई के एटीएम पर कैश खत्म हो गया और जब से सभी एसबीआई के एटीएम बंद पड़े है।
एटीएम अपग्रेड करने में पांच टीमें जुटीं
जिले में एटीएम को अपग्रेड करने के लिए पांच टीमें बनाई गई थी। जिन्होंने अपना सारा काम पूरा कर लिया है। बस पैसे डालकर एक बार एटीएम को चेक करना बाकी है कि एटीएम मशीन पैसों की कमांड सही ले रहे है या नहीं। जिले में पैसे आने के बाद हाल में किए गए अपग्रेड एटीएम में पैसे डालकर एक बार चेक किया जाएगा। जिसके बाद ही आमजन के उपयोग के लिए एटीएम को खोला जाएगा। एलडीएम राकेश वर्मा ने बताया कि अगले सप्ताह तक जिले के सभी एटीएम को चेक करके शहरवासियों के उपयोग के लिए खोल दिए जाएंगे।
एसबीआई बैंक की मेन ब्रांच में बांटे गए दस के सिक्के
बुधवार को जीटी रोड स्थित एसबीआई बैंक की मेन ब्रांच ने अपने उपभोक्ताओं को दस के सिक्के दिए। कई उपभोक्ताओं ने दस के सिक्के लेने से मना कर दिया। लेकिन बैंक कर्मचारियों के समझाने के बाद उपभोक्ताओं ने दस के सिक्के ले लिए, जिसके बाद बैंक से करीब 50 हजार रुपये बांटे।
बैंक मैनेजर आरबीआई के अधिकारियों से जिले में पैसे भेजने की लगा रहे हैं गुहार
पानीपत जिले के बैंकों के मैनेजर आरबीआई के उच्चाधिकारियों के आगे जिले में पैसे भेजने की गुहार लगा रहे है। हर रोज प्राइवेट बैंक से लेकर सबसे बड़े बैंक एसबीआई के मैनेजर भी आरबीआई ने पैसे देने की गुहार लगा रहे है। जिले में पैसे आने कारण बैंकों स्थिति दयनीय होती जा रही है।
इंसार बाजार निवासी सुनील अरोड़ा ने बताया कि पानीपत में बुधवार को पूरा घूम लिया है एक भी एटीएम खुला नहीं मिला। जिस कारण अधिक परेशानी आ रही है। अगर जिले के सभी एटीएम खुल जाए तो शहरवासियों की परेशानियां कम होगी।
मॉडल टाउन निवासी तेजवंत सिंह ने बताया कि हर रोज ओबीसी बैंक में आता हू। लेकिन आए दिन बैंक कर्मचारी पैसे नहीं आने का बहाना बना देते है। जिस कारण घर में अधिक दिक्कत आ रही है। अब तो एक हजार का नोट चलना भी बंद हो गया है।
जिले में सभी एटीएम अगले सप्ताह चल जाएंगे और कैश के आने का कुछ पता नहीं है कि कब आएगा। आरबीआई के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। आरबीआई के अधिकारी कहते है कि कैश भरपूर है लेकिन जिले में पैसे नहीं भेज रहे है। जिस कारण अधिक परेशानी आ रही है। वेतन व पेंशनधारकों को कुछ दिक्कत आ सकती है।
राकेश वर्मा, एलडीएम,पानीपत।