फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Accused who harassed student on remand for two days

Panipat: छात्रा को तंग करने वाले आरोपी दो दिन के रिमांड पर, दोनों ने इंस्टाग्राम से किया था दोस्ती का प्रयास

Wed, 20 Dec 2023 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Dec 2023 12:34 AM IST
सार

दोनों आरोपियों ने इंस्टाग्राम से किया दोस्ती का प्रयास था। पुलिस इसमें पोक्सो एक्ट जोड़ेगी। छात्रा की फोटो अश्लील में बदल पैसे मांग रहे थे, छात्रा ने तंग आकर जान दी थी।

विज्ञापन
Panipat: Accused who harassed student on remand for two days
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत के पुराना औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में कक्षा नौंवी की छात्रा के आत्महत्या मामले में पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने दोनों छात्रा बहनों से इंस्टाग्राम से उनसे दोस्ती का प्रयास किया था। आरोपियों ने कुछ फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम से डाउनलोड किए और कुछ स्कूल के बाहर से क्लिक किए। उसके बाद एडिट कर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। इससे तंग आकर छात्रा ने अपनी जान दी थी। पुलिस मामले में पोक्सो एक्ट भी जोड़ने की तैयारी में है।

विज्ञापन


पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने खोतपुरा गांव निवासी साहिल और मनीष को सोमवार को कोर्ट में पेश किया और गहनता से पूछताछ करने के लिए उनको दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी मनीष एक फैक्टरी में काम करता है, जबकि साहिल गाड़ी चलाता है। हो सकता है कि फोटो-वीडियो का संपादन कर अश्लील में बदलकर दोनों की छात्राओं को ब्लैकमेलिंग करने वाली मनचलों की ये हरकत पहली नहीं थी।
विज्ञापन


आशंका है कि आरोपियों ने अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा किया हो, लेकिन पुलिस की अब तक की जांच में ऐसा सामने नहीं आया है। पुलिस आरोपियों के फोन को खंगाल रही है। आरोपी किन-किन छात्राओं के संपर्क में थे। इसके अलावा पुलिस आरोपियों के कब्जे से छात्राओं से ब्लैकमेलिंग कर वसूली गई दो हजार रुपये की राशि भी बरामद करेगी। पुलिस पूछताछ कर रही है कि फोटो- वीडियो का संपादन कर उसे अश्लील वीडियो में बदलने वाली वारदात में कौन कौन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोतपुरा गांव निवासी दोनों आरोपियों ने दोनों छात्राओं को इंस्टाग्राम पर मैसेज किए थे। हल्की बातचीत में एक छात्रा ने बताया कि वे एक स्कूल में पढ़ती हैं। जिसके बाद आरोपियों ने उनका स्कूल के बाहर से पीछा करना शुरू कर दिया और फब्तियां कसने लगे।

यह था मामला
पुराना औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी की दो सगी बहनें एक स्कूल में पढ़ती थी। बड़ी बहन 11वीं और छोटी बहन कक्षा नौवीं में पढ़ती थी। बड़ी बहन ने बताया था कि वे दोनों बहन एक साथ स्कूल पढ़ने आती जाती थी। पिछले एक माह से खोतपुरा गांव के दो युवक उनका पीछा कर रहे थे। उन्होंने मोबाइल में स्कूल से आते वीडियो बना ली थी। इस वीडियो को एडिट कर इसको अश्लील बना लिया गया था। अब दोनों युवक उनकी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उनसे पैसे मांगते थे। उन्होंने दो हजार रुपये उनको दे दिए थे, लेकिन उनकी मांग बढ़ रही थी। उन पर अश्लील फब्तियां कसी जा रही थी। उसकी 14 वर्षीय छोटी बहन काफी डर गई थी। वे दोनों बहन शनिवार रात को कमरे में सो रही थी। उसने सुबह करीबन पांच बजे देखा तो छोटी बहन उल्टियां कर रही थी। एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।


गहनता से पूछताछ करने के लिए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने छात्राओं से इंस्टाग्राम पर भी मैसेज किए है। जान गंवाने वाली एक नाबालिग थी तो ऐसे में पोक्सो एक्ट भी जोड़ी जाएगी। - अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक, पानीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed