फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Accused arrested from Lucknow airport, planning to escape to Dubai

Panipat: कबूतरबाज को लखनऊ एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार, दुबई भागने की फिराक में था

Sun, 24 Dec 2023 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 24 Dec 2023 11:27 PM IST
सार

आरोपी ने अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से 40 लाख रुपये ठगे थे। वह दुबई भागने की फिराक में था, पानीपत पुलिस ने अक्तूबर में लुकआउट नोटिस जारी किया था।

विज्ञापन
Panipat: Accused arrested from Lucknow airport, planning to escape to Dubai
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

पानीपत के थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने गांव जाटल निवासी युवक से विदेश भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को शनिवार देर शाम यूपी के लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान अनूप निवासी बैंक कॉलोनी करनाल के रूप में हुई।

विज्ञापन


पानीपत पुलिस ने मामले में अक्टूबर में आरोपी का लुकआउट नोटिस जारी करवाए गए थे। शनिवार को आरोपी यूपी के लखनऊ से दुबई भागने की फिराक में था। पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
विज्ञापन


थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि जाटल गांव निवासी महिला अनिता पत्नी स्वर्गीय जगबीर ने पुलिस अधीक्षक को उनके कार्यकाल में शिकायत देकर बताया था कि वह अपने बड़े लड़के आशीष को अमेरिका भेजने के लिए गांव भादौड़ निवासी एजेंट राजेश से मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 लाख रुपये में बात तय होने के बाद राजेश ने सारे कागजात बनवाकर 25 मई 2022 को आशीष को दिल्ली से जहाज में बैठाकर थाईलैंड उतार दिया। इसी बीच बेटे को वहां कुरुक्षेत्र निवासी प्रिंस मिला। जिसने बताया कि उसका भाई इतिहास विदेश भेजने का काम करता है।

उन्होंने इतिहास से संपर्क किया। जिसने कहा कि वह बेटे को थाईलैंड से ही अमेरिका भेज देगा। उसने 40 लाख रुपये की मांग की। सौदा होने पर बेटे ने थाईलैंड में इतिहास ग्रुप के एजेंट अनुप को पांच लाख रुपये डालर दे दिए।


अनूप उसे सात अलग-अलग देशों में लेकर गया और उससे करीब 20 लाख रुपये हड़प लिए। मैक्सिको पहुंचने के बाद अनूप ने पूरे पैसे देने का दबाव बनाया। उन्होंने बेटे को भविष्य को देखते हुए इतिहास को सभी पैसे दे दिए। इसके बावजूद वह दो माह बाद उसे दुबई ले आए। उसके बाद उसे मुंबई ले आए। अंत में आरोपियों से तंग आकर आशीष घर आ गया। उन्होंने रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed