{"_id":"57fa8c654f1c1b7c5228e444","slug":"panipat-accident-child-truck-one-killed-second-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल सवार बच्चों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल सवार बच्चों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई अनाज मंडी में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार दो बच्चों को कुचला दिया। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक अमन अपने पिता का इकलौता बेटा था। वह तीन माह पहले ही जौनपुर यूपी से आया था। वह साइकिल चलाने का शौकीन था।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। हादसे में घायल दूसरे बच्चे को सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार रविवार को अनाज मंडी में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार अमन (12) और नीतिश निवासी कृष्णपुरा को कुचल दिया। हादसे में अमन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीतिश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नीतिश का खानपुर पीजीआई में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। कृष्णपुरा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह मूल रूप से यूपी के जौनपुर जिले का रहने वाला है। वह खादी आश्रम में गार्ड है। उसकी पत्नी चमोला देवी की बीमारी के कारण चार साल पहले मौत हो चुकी है। अमन किशनपुरा के निजी स्कूल में कक्षा तीसरी का छात्र था।
रविवार को वह अपने कमरे में सो रहा था। अमन घूमने के लिए निकल गया। उसको सूचना मिली कि अमन सड़क हादसे में घायल हो गया है। वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि वहां टूटी साइकिल पड़ी थी। लोगों ने बताया कि उसके बेटे को सिविल अस्पताल भिजवा दिया है। वह अस्पताल पहुंचा, तब तक डॉक्टरों ने अमन को मृत घोषित कर दिया था। अमन की मौत के बाद पिता ओमप्रकाश का रो-रोकर बुरा हाल है।
तीन माह पहले ही लाया था बेटे को
सिविल अस्पताल में बेटे अमन की मौत के बाद पिता ओमप्रकाश ने बताया कि वह अकेला कृष्णपुरा में किराए के कमरे में रहता था। अमन अपने दादा-दादी के साथ जौनपुर में रहता था। उसे अमन की याद आती थी। इसलिए वह तीन माह पहले ही अमन को अपने पास ले आया था।
बेटे के साइकिल के शौक से था परेशान
ओमप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा अमन साइकिल चलाने का शौकीन था। वह पड़ोसी बच्चों के साथ अकसर साइकिल चलाता था। वह बेटे के शौक से परेशान था। पड़ोसी बच्चों से अमन को दूर रखने के लिए उसने आज ही कमरा बदलना था। कमरा बदलने से पहले वह सो गया इसी दौरान अमन पीछे से घर से बाहर चला गया था।
साइकिल सवार दो बच्चों को ट्रक ने कुचल दिया। एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जसपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनी बाग पानीपत