{"_id":"64710bfe58c35a60130d7af6","slug":"one-accused-of-cheating-gang-arrested-on-the-pretext-of-doubling-money-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: तांत्रिक क्रिया से पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Panipat: तांत्रिक क्रिया से पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी काबू
Sat, 27 May 2023 01:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 27 May 2023 01:13 AM IST
सार
रुपये डबल करने का झांसा दे 2.20 लाख ठगने वाले गिरोह का एक आरोपी काबू किया गया है। पुलिस ने आरोपी के साथियों को काबू करने, नकदी बरामद करने और पूछताछ करने के लिए आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में गांव दरियापुर निवासी दो युवकों को तांत्रिक क्रिया से पैसे डबल करने का झांसा देकर 2.20 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने गोहाना के नजदीक गांव सैनीपुरा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी साहिल निवासी रामगढ़ सोनीपत ने गांव निवासी अपने साथी सतीश, मेवासिंह व गोहाना निवासी साथी दीपक के साथ मिलकर तांत्रिक क्रिया से पैसे डबल करने का झांसा दे ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देना कबूल किया हे। ठगी की नकदी बरामद करने व वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
यह है मामला : थाना पुराना औद्योगिक में गांव दरियापुर निवासी सुखबीर ने शिकायत देकर बताया था कि वह और उसके गांव का कर्ण सिंह मजदूरी करते हैं। गांव सौदापुर में 12 अप्रैल 2022 को उन दोनों को सतीश निवासी सौदापुर, सागर निवासी निसिंग, भगत व रामनिवास मिले। जिनमें से सतीश को वह पहले से जानते थे।
विज्ञापन
चारों सौदापुर में किराये का कमरा लेकर एक साथ रहते है और झाड़, फूक व तांत्रिक क्रिया करते हैं। दूर पहाड़ों से सौंधी लकड़ी, समुद्र का जल व जड़ी बूटी लानी हैं। दो लाख रुपये की जरूरत है। चारों ने बातों में उलझा कर एक सप्ताह में रुपये डबल करने की बात कही। उन दोनों से एक- एक लाख रुपये ले लिए थे।
इसके बाद 17 अप्रैल को 20 हजार रुपये अपने खाते में मंगवाए। दो दिन बाद फिर 30 हजार रुपये की मांग की। उनको पता चला कि उक्त लोग लोगों को फंसाकर ठगी करते हैं। थाना पुलिस ने इसमें धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया था।