फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   news-panipat

झुलसी महिला की मौत, गैस एजेंसी संचालक पर केस

Thu, 22 Oct 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत Updated Thu, 22 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
शाहपुर गांव में गत दिनों भगवानी के मकान में आग लगने का कारण सिलेंडर की लीकेज थी। जिसमें भगवानी की पीजीआई में मौत हो गई थी। थाना इसराना पुलिस ने इसराना गैस एजेंसी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


विदित है कि गत दिनों थाना इसराना के अंतर्गत शाहपुर गांव में भगवानी की रसोई में रखे सिलेंडर में आग लग गई थी। जिसमें भगवानी गंभीर रूप से झुलस गई थी और उसके मकान का भी काफी हिस्सा जल गया था।
विज्ञापन


परिजनों ने उसको पीजीआई खानपुर दाखिल कराया था। जहां पर बुधवार रात को भगवानी ने दम तोड़ दिया। थाना इसराना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि भगवानी अपने घर में अकेली रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कुछ दिन पहले ही गैस सिलेंडर लेकर आई थी जिसमें लीकेज थी। उसने चाय बनाने के लिए लाइटर जलाया तो सिलेंडर ने आग पकड़ ली और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इसमें इसराना गैस एजेंसी की लापरवाही है। गैस एजेंसी से सिलेंडर ठीक मिलता तो हादसा नहीं होता।

सिलेंडर की लीकेज के चलते आग लगी थी। जिसमें महिला भगवानी की मौत हो गई। थाना इसराना पुलिस ने इसमें इसराना गैस एजेंसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अनिल कुमार, पीआरओ, पुलिस पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed