Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Murder in Panipat a day before Diwali: Uncle stabbed nephew in the neck, following a drunken altercation

दिवाली के एक दिन पहले पानीपत में हत्या: मामा ने भांजे की गर्दन पर चाकू मारा, शराब के नशे में हुई थी कहासुनी

Sun, 19 Oct 2025 02:40 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 Oct 2025 02:40 PM IST
सार

शनिवार रात को करीब 11 बजे दोनों ने शराब पार्टी की। इसके बाद उनके बीच किसी बात पर फिर से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद आसिम कमरे से निकलकर छत पर चला गया।

विज्ञापन
Murder in Panipat a day before Diwali: Uncle stabbed nephew in the neck, following a drunken altercation
मृतक - फोटो : संवाद

विस्तार

थाना मॉडल टाउन क्षेत्र में राजनगर में किराये के मकान में रह रहे मामा ने भांजे आसिम (20) की गर्दन पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पड़ोसियों ने बताया छत पर आसिम को लहूलुहान हालत में देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतक की मां की शिकायत पर हत्यारोपी मामा के खिलाफ मुकदमा दज कर लिया है। पुलिस की एक टीम आरोप को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन


मूल रूप से बिहार के चंपारण मोतिहारी जिले की रहने वाली गुलनाज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास तीन बच्चे दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा आसिम अंसारी तीन साल से पानीपत में अपने मामा मोहम्मद अशरफ अंसारी के साथ किराये के मकान में रह रहा था। दोनों एक ही कमरे में रहकर फ्रीज कवर सिलाई का काम करते थे। दोनों में आपस में छोटी-छोटी बात को लड़ाई होती थी।
विज्ञापन


कई बार परिवार वालों ने दोनों को समझाया था। शनिवार रात को करीब 11 बजे दोनों ने शराब पार्टी की। इसके बाद उनके बीच किसी बात पर फिर से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया। इसके बाद आसिम कमरे से निकलकर छत पर चला गया। पीछे पीछे अशरफ भी चाकू लेकर छत पर पहुंच गया और जाते ही आसिम की गर्दन पर वार करने शुरू कर दिए। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो वह मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद घायल को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। रविवार दोपहर को पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। लेकिन आरोपी को कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed