फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   murder, case, police, pik, home, suicide,

मर्डर केस में पुलिस ने उठाया था, अब घर में कर ली खुदकुशी

Sat, 18 Feb 2017 12:21 AM IST
पानीपत अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
murder, case, police, pik, home, suicide,
suicide - फोटो : demo
खंड मतलौडा के गांव अटावला निवासी एक व्यक्ति ने शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि मर्डर मामले में पूछताछ के लिए सीआईए-वन टीम ने उसको इतना अधिक टॉर्चर किया कि उसको इससे बचने के लिए मौत का रास्ता आसान नजर आया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है और उनके आरोपों को बेबुनियाद बताया है। मिली जानकारी के अनुसार खंड मतलौडा के गांव अटावला निवासी पालाराम (46) ने शुक्रवार को अपने घर पर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पालाराम के ताऊ के लड़के बिजेंद्र ने बताया कि दिसंबर में गांव में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी।
विज्ञापन


मतलौडा पुलिस ने पूछताछ के लिए पाला राम व तीन अन्य को उठाया था। आरोप है कि मतलौडा पुलिस ने पालाराम को सीआईए के हवाले कर दिया। सीआईए ने दो दिन तक पालाराम को टॉर्चर किया। गांव में जब भी पुलिस आने की सूचना मिलती वह घर छोड़कर भाग जाता था
विज्ञापन
विज्ञापन


कि कहीं दोबारा सीआईए उसको टॉर्चर न करे। कुछ दिन पहले पुलिस ने गांव से एक और व्यक्ति को पूछताछ के लिए उठाया तो पालाराम तब से परेशान रहने लगा। शुक्रवार को उसने घर में फंदा लगा जान दे दी। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। 

मानसिक रूप से बीमार था, टॉचर्र करने के आरोप निराधार
गांव में हुए हत्या के मामले में पालाराम को पूछताछ के लिए एक दिन थाने में बुलाया था। शाम को उसको घर भेज दिया था। सीआईए को सौंपने जैसी कोई बात नहीं थी। कुछ लोग जान बूझकर निराधार आरोप लगा रहे हैं। पालाराम मानसिक रूप से बीमार था और मनोचिकित्सक के पास उसका इलाज भी चल रहा था। 
-धर्मबीर खर्ब, प्रभारी, थाना मतलौडा, पानीपत। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed