फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Mother accused of throwing a baby girl arrested in Panipat of Haryana

कचरे के ढेर में बच्ची को फेंकने का मामला: अविवाहिता ने दिया था बच्ची को जन्म, बदनामी के डर से छत से फेंका

Fri, 21 Jan 2022 12:28 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 12:28 AM IST
सार

समाजसेवी सविता आर्य ने बच्ची की मां को ट्रेस करने के साथ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। युवती मेरठ निवासी है। 

विज्ञापन
Mother accused of throwing a baby girl arrested in Panipat of Haryana
अस्पताल में बच्ची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में शिवनगर स्थित एक फैक्टरी के पास नवजात बच्ची को कचरे के ढेर में फेंकने वाली मां पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। बच्ची को ठुकराने वाली मां अविवाहित मेरठ निवासी है। सोमवार को घर पर ही बच्ची को जन्म देने के बाद छत से कचरे के ढेर में फेंक दिया था।

विज्ञापन

 

पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम तीन दिन बाद भी बच्ची की मां तक नहीं पहुंच पाई। दूसरी ओर समाजसेवी सविता आर्य ने आरोपी मां को ढूंढ निकाला और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी मां पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल बच्ची का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 

मेरठ की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह शिव नगर में अपने परिवार के साथ किराये पर रहती है। वहीं एक फैक्टरी में काम करती थी। उसका फैक्टरी में ही काम करने वाले 22 वर्षीय युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वह युवक से नौ माह की गर्भवती थी। शादी से पहले ही गर्भवती होने की बात को उसने छिपाया और घर पर ही सोमवार रात को बच्ची को जन्म दिया था। बच्ची को जन्म देने के बाद उसे पॉलिथीन में डालकर छत से फैक्टरी की दीवार के पास फेंक दिया था।

ऐसे पकड़ी गई आरोपी अविवाहित मां

सविता आर्य ने बताया कि शिवनगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रहीं थी। जिस जगह पर बच्ची मिली थी, वहां कैमरों में किसी की हरकतें नजर नहीं आ रही थी। जिस जगह बच्ची मिली थी, वहां पर एक मकान है। उस मकान में पूछताछ की गई तो दूसरी मंजिल पर एक युवती मिली। उसने बताया कि वह फैक्टरी में काम करती है और तबीयत खराब होने की वजह से काम पर नहीं गई है। सवालों के जवाब देने में असहज थी, जिससे उस पर शक गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बच्ची को फेंकने की बात कुबूल कर ली। 

आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है

बच्ची को लावारिस छोड़ने की आरोपी मां मिल गई है। उसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने बच्ची को फेंकना कुबूल किया है। - महिपाल सिंह, एसएचओ चांदनी बाग पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed